कम सामग्री तोलने वालों के खिलाफ की कार्यवाही, तोल कांटे किए जप्त
आंबुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट।
साप्ताहिक हाट बाजार में हाथ ठेला तथा फेरी कर व्यवसाय करने वाले उन व्यापारियों पर नापतोल विभाग ने कार्यवाही करते हुए कॉटा. बांट जब्त किए जो कि ग्राहकों को कम माल तौल कर देते थे तथा जिन्होंने कांटा बांटो पर सील आदि नहीं लगा रखी थी। यह कार्यवाही विगत दिनों प्रकाशित समाचारों के बाद की गई।।
जिला नापतोल अधिकारी कपिल कदम ने बताया कि उन्होंने आज 27 जुलाई को आम्बुआ में साप्ताहिक हाट बाजार के दिन हाथ ठेला तथा अन्य माध्यम से फल सब्जी बेकरी सामान विक्रय करने वालों जिनकी विगत दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि वह सामान कम तौल रहे हैं आज जब निरीक्षण किया गया तो शिकायते सच पाई गई फुटकर विक्रेताओं के बांटो ;तराजू तथा बांटो में सील नहीं लगी थी साथ ही तराजू के लीवर से छेड़छाड़ कर कम माल तोलते पाया गया। जिन्हें अन्य कांटों ;तराजू पर जब तोला गया तो कम पाया गया ऐसे व्यक्तियों के पास से कांटा, तराजू तथा बाट जप्त कर आवश्यक कार्यवाही की गई। आगामी समय में इन पर दंडात्मक कार्यवाही कर जुर्माना वसूला जाएगा। जिला नापतोल अधिकारी श्री कपिल कदम के साथ सहायक नापतोल अधिकारी बाबूलाल मेहसन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। स्मरण रहे कि उक्त कार्यवाही विगत दिनों अलीराजपुर न्यूज द्वारा समाचार प्रकाशित होने के बाद की गई अचानक हुई इस कार्यवाही से कम तोलने वालों में हड़कंप व्याप्त है। आगामी समय में अन्य हाट बाजारों में नापतोल विभाग ऐसे ही कार्रवाई करने की बात कर रहा है।
Share on WhatsApp

