शासकीय विद्यालय में नहीं फहराया राष्ट्रध्वज

 राष्ट्रीय पर्व की उडी धज्जियां, स्वतंत्रता दिवस का हुआ अपमान- कांग्रेस नेता श्री पटेल 

ग्रामीणों ने पटेल को सौंपा ज्ञापन, जनसुनवाई मे भी दिया आवेदन

आशुतोष पंचोली

 आलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ

आदिवासी बाहुल्य जिले मे स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव अंतर्गत 15 अगस्त पर ग्रामीण क्षैत्रो की स्कूलों मे ध्वजारोहण नही कर खुलेआम माखौल उडाया गया है। इस तरह से प्रधानमंत्री मोदीजी के तिरंगा अभियान एवं राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की धज्जियां उडाई जा रही है। 15 अगस्त को ग्रामीणजन सुबह से लेकर दोपहर तक स्कूल मे खडे रहकर शिक्षकों के आने का रास्ता देखते रहे, परंतु शिक्षक झंडावंदन कार्यक्रम करने नही पहुंचे। कलेक्टर महोदय एवं सहायक आयुक्त को इस मामले को गंभीरता से संझान मे लेते हुए बीईओ, बीआरसी, स्कुल प्रार्चाय एवं शिक्षकों पर कडी कार्रवाई कर उन्हे तत्काल निलंबित करना चाहिए। उक्त बाते पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही!


कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त करे कडी कार्रवाई

ग्राम अरठी आम्बी फलिया ग्राम पंचायत गुडा तहसील कट्ठीवाड़ा जिला अलीराजपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल को इस मामले को लेकर एक ज्ञापन सौपा। इसके पूर्व सभी ग्रामीणजन मंगलवार को जनसुवाई मे पहुंचे ओर आवेदन दिया। श्री पटेल ने बताया कि प्रदेश स्तर पर जिले मे शिक्षा की स्थिती बदहाल होकर धरातल पर पहंुच गई है। अधिकारियों द्धारा शिक्षा की बेहतरी को लेकर बडे-बडे दावे करते हे, लेकिन जमीन पर इसकी हकीकत कुछ ओर मालूम पड़ती है। जिम्मेदार अफसर सिर्फ सड़क मार्गो की स्कूलों व आंगनवाड़ियों का निरीक्षण कर संतुष्ट हो जाते हे। जबकि सुदूर ग्रामीण क्षैत्रो की स्कुलो एवं आंगनवाडियो मे जाए तो बदहाल स्थिती का सही पता चलंेगा। श्री पटेल ने बताया कि शिक्षा की बदहाल की स्थिती क्या होगी जब राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों पर झंडावंदन नही किया गया हो। ग्राम अरठी आम्बी फलिया प्रा.वि. मे शिक्षकों ने 15 अगस्त पर झंडावंदन करना उचित नही समझा। यहां तक की ग्रामीणजन सुबह से लेकर दोपहर तक स्कूल मे खडे रहकर शिक्षकों के आने का रास्ता देखते रहे, परंतु शिक्षक झंडावंदन करने नही पहुंचे। इस तरह से राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की धज्जियां उडाई गई है। उन पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।



जिले में कई स्कूले शिक्षक विहीन

श्री पटेल ने बताया कि जिले मे कई स्कूलें शिक्षक विहिन पडी हुई है, जबकि अधिकांश शिक्षकों को बिना काम के जिला मुख्यालय पर अटेच कर रखा है। ऐसे शिक्षकों को खाली पडी स्कूलों मे भेजना चाहिए। ग्राम अरठी के मुकामसिंह पिता वेस्ता, नितेश पिता जेराम, दुकालसिंह पिता मेथु, माधु पिता ढेडु, दिलु पिता भंगडा, सुकराम पिता डुंगरसिंह, संजय पिता चमसिंह, सुरेंद्र पिता जबरिया, मुकामसिंह पिता नाहलिया सहित अन्य ग्रामिणजनो ने पटेल को सोपे गए ज्ञापन मे बताया कि अरठी आम्बी फलिया प्रा.वि. वर्ष 2022 मे जब से स्कूल खुला है तब से कोई भी शिक्षक स्कुल मे नही आए है। 15 अगस्त 2022 को स्कूल पर झंडावंदन का कार्यक्रम भी नही हुआ है। साथ ही आंगनवाडी कंेद्र एवं स्कूल मे बच्चो को पोषण आहार नही दिया गया है। इस दौरान ग्रामिणो ने श्री पटेल को 15 अगस्त को स्कूल बंद के फोटो एवं विडियो भी दिखाए। श्री पटेल ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर झंडावंदन कार्यक्रम नही करने वाले संबधितो पर कार्रवाई नही हुई ओर जिले मे शिक्षा की स्थिती नही सुधरी तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।

Share on WhatsApp