राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हर्षित राम को गोल्ड और वंदन कोठारी को मिला सिल्वर मेडल

अलीराजपुर न्यूज

राज्य स्तरीय पुरूष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आलीराजपुर के खिलाडी हर्षित पिता अशोक राम को 49-52 किलो वर्ग में गोल्ड और वन्दन पिता नितेश कोठारी को 75 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल मिला।



उल्लेखनीय है कि 38 वीं राज्य स्तरीय पुरूष बॉक्सिंग प्रतियोगिता 10 से 12 मार्च तक जबलपुर में आयोजित हुई। जिसमें सब जूनियर वर्ग में हर्षित राम को गोल्ड और मिडिल वर्ग में वंदन कोठारी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दोनों बॉक्सिंग खिलाडियों की इस उपलब्धि पर कलेक्टर सुरभि गुप्ताएसपी विजय भागवानी, जिला खेल अधिकारी संतरा निनामा, कोच अजय रिछारियाआनंद निमोरे ने हर्ष व्यक्त कर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 


Share on WhatsApp