बैंक ऑफ बड़ौदा का 114 स्थापना दिवस मनाया गया


बैंक मित्र सहित अन्य ग्राहक सुलभ योजनाओं की दी जानकारी
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज़।

बैंक ऑफ बड़ौदा का 114 वहां स्थापना दिवस मंगलवार को स्थानीय शाखा में सभी स्टाफ जनों ने उत्साह के साथ मनाया।

 स्थापना दिवस के दौरान आयोजित समारोह में बैंक अधिकारियों ने उपस्थित ग्राहकों को सम्मानित करते हुए उन्हें पारितोषिक दिया और बैंक मित्र सहित बैंक की अन्य  ग्राहक सुलभ योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। बैंक की जिले में विभिन्न शाखाओं के लिए गांव में काम करने वाले बीसी साथियों को प्रोत्साहित किया गया और अच्छी तरीके से काम करने के लिए प्रेरित किया गया।

 इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर टीएस रावत, लीड बैंक मैनेजर एलडीएम एवं आरसेटी डायरेक्टर प्रकाश उपस्थित थे। संचालन बैंक अधिकारी अरुण कुमार राठौड़ ने किया इस अवसर पर पूरे स्टाफ ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप कुर्ता पजामा ड्रेस कोड पहन कर ग्राहकों का अभिवादन किया एवं शाखा प्रबंधक रावत ने केक भी काटा।

Share on WhatsApp