माताश्री के 55वे जन्मदिवस पर किया 16 वा रक्तदान

अति दुर्लभ ब्लड ग्रुप AB-  का रक्तदान कर मनाया माता का जन्मदिन

बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट

कहते है कि इत्तेफाक हमेशा किस्मत से मिलते हैlऐसा ही हुआ शुभम मेहता ग्राम खट्टाली के द्वारा जिन्होंने अपनी माँ के 55वे  जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अति दुर्लभ ब्लड ग्रुप AB- का रात 12 बजे बोडेली (गुजरात) जाकर रक्तदान किया जो मानवता की एक मिसाल है l भाई शुभम मेहता यू ही हर जरूरत मंद की मदद के लिए 24 घंटे तैयार रहते है। जोकि खट्टाली वासियो के लिए गौरव की बात है।

श्रीमती डॉ प्रीति राय डॉ शंकर राय निवासी अलिराजपुर के लिए मानवता के नाते गुजरात (बोडेली) में जाकर अपना डिलेवरी पीरियड में अपना अमूल्य रक्तदान कर अपनी मातोश्री को अर्पण किया l ईश्वर सभी को इस सोच, मानवता, जीव सेवा के लोगो इस धरती पर समय समय पर अवतरित करते रहे l बस यही विनती है l आप सभी आपने, बच्चों, माता , पिता, मित्रो के जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ आदि पर इस तरह के नेक काम करते रहे l 

इस कार्य के लिए भाई गोविंद भयाडिया छकतला, चंद्रेश (चीकू) वाघेला अलिराजपुर, रमेश मेहता,  संदीप परवाल, खट्टाली, अलिराजपुर और नानपुर के साई सेवा समिति के सेवादार तरुण कुमार राठौड़ व परिवार  ने शुभम मेहता का आभार मान उज्ज्वल भविष्य की कामना की |


Share on WhatsApp