मध्य प्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ की जिला इकाई आलीराजपुर का गठन


आलीरापुर से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट 

आज दिनांक 9-9-2021 गुरुवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आलीराजपुर में जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई ।
सर्वप्रथम वीणा वादिनी माँ सरस्वती जी के छाया चित्र पर  माल्यार्पण किया पश्च्यात प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश ओझा प्रदेश सचिव श्री प्रदीप दुबे प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री नरेंद्र सिंह राठौर संभागीय संगठन मंत्री श्री यशवंत गोयल संभागीयकोषाध्यक्ष श्री यशवंत वाणी रतलाम आईटी सेल श्री हिमांशु मुरार के निर्देशन में आलीराजपुर जिला कार्यकारिणी का नवीन गठन किया गया जिसमें मध्य प्रदेश प्रांतीय अशासकीय  शिक्षण संस्था संघ जिला आलीराजपुर इकाई का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष श्री गोविंदा माहेश्वरी (माँ पार्वती मेमोरियल विद्यालय आंबुआ)
उपाध्यक्ष श्री राजेश राठौर (स्वामी विवेकानंद विद्यालय अलीराजपुर) उपाध्यक्ष श्रीमती रविकांता वर्मा (गायत्री शक्तिपीठ विद्यालय जोबट),उपाध्यक्ष श्री कैलाश  राठौड़(सरस्वती ज्ञानदीप कॉन्वेंट स्कूल,नानपुर)सचिव श्री वीरेंद्र वाणी (टैलेंट पब्लिक स्कूल), सह सचिव श्री बलिराम बिल्लोरे (सरस्वती शिशु मंदिर आलीराजपुर) कोषाध्यक्ष श्री अतुल  शर्मा (शहीद चंद्रशेखर आजाद पब्लिक स्कूल आजाद नगर)सह कोषाध्यक्ष श्री हर्ष शर्मा (अंशुल विद्या मंदिर कट्ठीवाड़ा) |

 कार्यालय प्रमुख श्री पुष्पेंद्र वाणी जिला मीडिया प्रभारी लोकेश राठौड़ (उड़ान द सेवेन हैबिट्स फाउंडेशन विद्यालय जोबट) 
संगठन मंत्री श्री गौरव गुप्ता एवं श्रीमती अंशु वर्मा को जिला कार्यकारिणी में सर्वानुमति से चुना गया! 
उसके बाद संघ प्रदेशाध्यक्ष श्री दीपेश ओझा ने सम्बोधित करते हुए बताया कि कोविड 19 के चलते की शिक्षण संस्थानों की हालत अति दयनीय हो गई है जिसको लेकर माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन भोपाल को भी अवगत कराया गया परन्तु अभी तक इस बारे में कोई आश्वासन नही मिला है यदि शासन 15 सितम्बर तक कोई निर्णय लेता है तो संघ आंदोलन की ओर अग्रसर होगा।

नवीन कार्यकारिणी जिला आलीराजपुर द्वारा मध्य प्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ के प्रदेशाध्यक्ष सहित पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया गया!
प्रदेशाध्यक्ष श्री ओझा द्वारा नवीन जिला कार्यकारिणी को बधाई दी आभार जिला अध्यक्ष श्री गोविंदा माहेश्वरी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। 
Share on WhatsApp