वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन
उदयगढ़ से राजेश जयंत की रिपोर्ट
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्चुअल माध्यम से 435 आंगनवाड़ी और 12 वन स्टॉप सेंटर का लोकार्पण किया गया जिसमें अलीराजपुर जिले का वन स्टॉप सेंटर भी शामिल रहा।
अलीराजपुर में विधायक मुकेश पटेल, कलेक्टर सुरभी गुप्ता, नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल के आतिथ्य में नवीन भवन का लोकार्पण हुआ।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना, मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि एवं इ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अतिथियों ने लाभान्वित बालिकाओं से संवाद भी किया।
विधायक कलेक्टर ने पूजे बालिकाओं के पैर
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मुकेश पटेल, कलेक्टर सुरभी गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी रतनसिंह गुंड़िया, परियोजना अधिकारी सुमित्रा खोडे आदि ने बालिकाओं के पैर पूज कर किया।
विधायक मुकेश पटेल ने इस अवसर पर कहा कि अन्य जिलों की तुलना में अलीराजपुर जिले में लिंगानुपात जैसी समस्या नहीं है। शिक्षा एवं आत्मरक्षा से जुड़कर यहां की बालिकाओं का भविष्य संवर सकता है।
कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने कहां की पंख योजना बालिकाओं के समग्र विकास की परिकल्पना है । सुरक्षा, जागरूकता, पोषण, जानकारी स्वास्थ्य व स्वच्छता से जुड़ने के साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किशोरी बालिकाओं का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि यह नई पहल किशोरियों के बहुमुखी विकास में कारगर सिद्ध कारगर सिद्ध होगी।नगर पालिका उपाध्यक्ष मकू परवाल,सहायक संचालक महिला बाल विकास विजय सोलंकी , प्रेमलाल गोरे, पार्षद लिकेश तवर आदि ने भी अपनी बात रखी।
कार्यक्रम का संचालन कृषि अधिकारी आरआर खोडे एवं आभार सहायक संचालक विजय सोलंकी ने व्यक्त किया
Share on WhatsApp


