आशुतोष पंचोली
जिनके दिलों में सच्ची समाज सेवा, मानव सेवा ओर सुरक्षा का भाव होता है,ऐसे नेक ईमानदार अधिकारी सदैव अभिनंदन के पात्र होते है। जिले के कुषल आईपीएस अधिकारी एसपी विपुल श्रीवास्तव का प्रषंसनीय कार्यकाल आलीराजपुर जिले की जनता बरसों बरस तक नही भूल सकती है।
यह विचार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेष पटेल ने शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के बिदाई एवं अभिनंदन समारोह में व्यक्त किये।उल्लेखनीय है कि श्रीवास्तव का स्थानान्तरण हाल ही में आलीराजपुर से जिला नरसिंहपुर हुआ है। उक्त कार्यक्रम रावत(पटेल) परिवार के तत्वाधान में पटेल पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित किया गया था। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में जोबट विधायक कलावती भूरिया,आलीराजपुर विधायक मुकेष पटेल,अतिरिक्त कलेक्टर सुरेषचंद्र वर्मा,एएसपी बिट्टू सहगल सहित अन्य अधिकारी, नगर समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम के प्रारम्भ में पटेल परिवार ने उन्हें आदिवासी संस्कृति से जुडी झूलडी पहनाई,सांफा बांधा ओर तीर कमान भेंट की तथा समाज के लोगोे के साथ उनका पुष्पहार,शाल श्रीफल,स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। महेश पटेल ने रजत निर्मित श्री गणेष जी की मूर्ति, मुकेश पटेल ने आदिवासी संस्क्रति से जुडा स्मृति चिन्ह एवं कलावती भूरिया ने उन्हें चांदी का कडा़ भेंट किया।उनके उत्कृष्ट कार्य व्यवहार को देखते हुए अतिथियों ने उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया ओर ’’पुलिस रत्न’’की उपाधि से अलंकृत कर भावभीनी बिदाई दी।
स्मारोह को सम्बोधित करते हुए महेश पटेल ने कहा कि जिले में अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने में श्रीवास्तव का अमूल्य योगदान रहा है। कलावती भूरिया ने कहा कि बहुत कम ऐसे अधिकारी होते हैं,जो जनता ओर जनप्रतिनिधियों के दिलों में रचते बसते है।श्रीवास्तव की कत्र्तव्यपरायणता ओर उनका मृदुभाषी व्यवहार सदैव याद रहेगा।विधायक मुकेष पटेल ने कहा कि श्रीवास्तव की सेवाऐं इस आदिवासी जिले के लिए स्तुतनीय ओर वंदनीय रहेगी।उन्होंने उनकी पदोन्नति होने की शुभकानामनाऐं भी व्यक्त की।सेना पटेल ने कहा कि कारोना काल में एसपी श्रीवास्तव के मार्गदर्षन में पुलिस टीम द्वारा दिया गया प्रषंसनीय योगदान नगर की जनता ओर जिलेवासी कभी नही भूल सकते है।कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाष राठोर ने कहा के जिले में आदिवासी समाज की कुरितियों को खत्म करने के लिए श्रीवास्तव ने अनेक प्रयास किए।राधेष्याम डी माहेष्वरी ने कहा कि सरल व्यवहार के धनी श्रीवास्तव ने जिले में गुण्डागर्दी ,अवैध कारोबारी माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर उन पर प्रतिबंधात्मक सराहनीय कार्यवाही की।
पत्रकार आषुतोष पंचोली ने कहा कि जिले में श्रीवास्तव की बेदाग,नेक,ईमानदार ओर कुषल अधिकारी की छवि रही है।जवाहर कोठारी ने कहा कि श्रीवास्तव ने पुलिस विभाग,जनप्रतिनिधियों ओर आम जनता में गहरे विष्वास की जडे विकसीत की थी।कांग्रेस नेता सानी मकरानी ने कहा कि जिले मे जिस तालमेल के साथ श्रीवास्तव ने अपनी जो सेवाएं दी है वह ऐतिहासिक है।कार्यक्रम में वरिष्ठ एडवोकेट प्रकाष जैन एवं वरिष्ठ पत्रकार अषोक ओझा ने एसपी श्रीवास्तव के सम्मान में अपनी काव्य रचना प्रस्तुत की।कार्यक्रम को एडीएम सुरेषचंद वर्मा,बिट्टू सहगल,राजेंद्र टवली आदि ने भी संबोधित किया।अपने सम्मान से अभिभूत एसपी विपुल श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन का सबसे ज्यादा समय मैने अलीराजपुर की जमीं पर बिताया है।आलीराजपुर की जनता का लाड़,प्यार ओर दुलार मैं जिंदगी भर नही भूल सकता हूॅ।अपने गरिमामयी अभिनंदन के लिए उन्होेंने पटेल परिवार ओर नगर के समाजजनो ओर नागरिकों का आभार प्रकट किया।अभिनंदन पत्र का वाचन स्वरूप क्षीरसागर ने एवं कार्यक्रम का संचालन प्रदीप क्षीरसागर ने किया।आभार प्रदर्षन पटेल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य के0उपाध्याय ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में यतिंद्रसिंह भाटी,पर्वतसिंह राठौर, अभिभाषक संघ के श्री गुप्ता,खुर्षिद अली दिवान,पटेल परिवार के बापू पटेल,दिलीप पटेल,बलराम पटेल आदि सहित नगर के पत्रकारगण,जैन समाज,माली समाज,वाणी समाज, अषाढा समाज,सोनी समाज,गुप्ता समाज,ब्राह्मण समाज,मुस्लिम समाज,बोहरा समाज,राठौड़ समाज,माहेश्वरी समाज,हरसोला समाज,कहार समाज,सेन समाज आदि से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, समाजजन उपस्थित हुए ओर श्रीवास्तव का हार्दिक स्वागत सत्कार किया।


