नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट
अलीराजपुर जिले का चांदपुर पुलिस थाना जो कि गुजरात राज्य बार्डर से जुड़ा है ।जहाँ मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले सहित समीपवर्ती धार,बड़वानी,खरगोन जिले के मजदूर का पलायन पैदल सहित छोटे बड़े वाहनों से निरन्तर जारी है ।
अपने गंतव्य पर जाने की होड़ में इन मासूम मजदूरों के पास खाने के भी लाले पड़े रहते हैं ।जिसको जहां से जो संसाधन मिला उससे या पैदल ही पार कर रहे हैं अपने अपने घर की दूरी ।ऐसे लोगों के मन की पीड़ा को बॉर्डर थाने पर पदस्थ कर्मयोगी थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर ने समझा ।
कई मजदूर पैदल आ रहे , छोटे छोटे बच्चो के साथ परेशान होते हुए ,उनकी भूख-प्यास की जरूरत को समझ कर थाना प्रभारी ने एक छोटा पड़ाव थाना परिसर में ही बना डाला । सबके लिए भोजन और गन्तव्य तक जाने के लिए वाहन की व्यवस्था का जिम्मा भी बखूबी अब नियमित उठाने लगे हैं ।
मोहनसिह डावर ने बताया कि प्रतिदिन मजदूर समीप के जिले में प्रवास कर रहे हैं ।जिनके लिए पूरा पुलिस थाने का स्टाफ सहयोग कर उन्हें भोजन व आवश्यक कोविड टेस्ट व प्राथमिक उपचार देकर भेज रहे हैं ।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व गत वर्ष पुलिस थाना नानपुर में रहते हुए लगातार इस तरह की सेवा अश्रुता का कार्य निरन्तर पुलिस व जनसहयोग से किया था । देश भक्ति व जनसेवा के उद्देश्य की प्रतिपूर्ति में मानव स्वभाव अनुसार कभी भी कहीं भी की जा सकती है इसकी मिसाल बने है मोहनसिंह डावर ।
लोकडाउन से आई विपदा में सहारा बनने के अलावा पौधरोपण, स्वास्थ्य , खेल ,स्वच्छता जैसे विषयों पर भी किये गए कार्य को आज भी सभी सेल्यूट करते हैं ।
वो जहां भी रहेगा ,
अपनी रोशनी फैलता रहेगा ,
किसी भी चिराग का
अपना कोई मकाँ नही होता
Share on WhatsApp


