भाजपा की जिला बैठक सम्पन्न,१७ सितंबर से ७ अक्टुंबर तक होगे जिले मे विभिन्न कार्यक्रम
आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा गरीब और वंचित वर्ग के लिए सैकड़ों योजनाएं बनाई गई हैं ताकि वह भी समाज के अन्य वर्गों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सके। भाजपा एक राजनीतिक दल होने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार रखने वाली पार्टी भी है जिसका जुड़ाव आमजन से हैं। इसीलिए भाजपा की रीति और नीति गरीब वंचित शोषित एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े विकास के राह देख रहे हैं व्यक्ति के लिए बनाई गई नीतियां हैं और यह मार्ग हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिखाया गया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सैकड़ों ऐसी योजनाएं बनाई गई हैं जिससे आमजन का भला हो भाजपा जो कहती है वह करती हैं चाहे वह कश्मीर से धारा 370 को हटाना हो या देश हित में नागरिकता संशोधन कानून को लागू करना। हमारी कथनी और करनी में कभी भी फर्क नहीं रहा। हमने जो कहा है वह करके दिखाया है। यह बात मंदसौर जिले के गरोठ विधायक एवं आलीराजपुर जिले के प्रभारी देवीलाल धाकड़ ने भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक के दौरान कही। इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान,जिला भाजपा अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला,जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौहान,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर शाह भी मंचासीन थे।
पार्टी हित सर्वोपरि
जिला बैठक को संबोधित करते हुए गरोठ विधायक धाकड़ ने कहा पार्टी हमारे लिए परिवार हैं जहां पर हमारे द्वारा सत्ता का भाव लेकर ही काम नहीं किया जाता बल्कि पार्टी ने जो हमें संस्कार दिए हैं उसमें सेवा का भाव सबसे सर्वोपरि है। धाकड़ ने कहा संगठन हित सर्वोपरि के भाव से ही हमारा हर कार्यकर्ता सेवा का भाव लेकर कार्य करता है। धाकड़ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर पार्टी द्वारा बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं आगामी 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण के तहत अभियान चलाया जाएगा। इसमें टीकाकरण से लेकर अनेक सेवा कार्य किए जाएंगे पार्टी संगठन द्वारा जो दिशा निर्देश हमें प्राप्त हो उसे हमें पूरी निष्ठा के साथ निभाना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बाटी जिम्मेदारी
भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष वकील से ठकराला द्वारा 15 से 23 सितंबर तक नमो टीका का लक्ष्य हमारा हर बूथ पर 111 के तहत जिले का प्रभारी किशोर शाह को बनाया गया वही प्रदेश एवं जिला स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की प्रदर्शनी का प्रभारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा को बनाया गया। आगामी 16 सितंबर को देवस्थान स्वच्छता अभियान के तहत 71 मंदिरों पर साफ सफाई एवं हनुमान चालीसा का पाठ के साथ आगामी 2 अक्टूबर को मंडल स्तर पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता का प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष जोबट दीपक चौहान को बनाया गया है। प्रत्येक मंडल स्तर पर दिव्यांगों को कृत्रिम अंग का प्रभारी जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी को बनाया गया है। वही जिला स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण का प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष रितेश डाबर को बनाया गया है। आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर अंत्योदय संकल्प कार्यक्रम का प्रभारी जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनीता चौहान को बनाया गया है 29 सितंबर को पर्यावरण अभियान के तहत 71 पौधा का पौधारोपण मंडल स्तर पर किया जाएगा। जिसका प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष हीरालाल जी शर्मा को बनाया गया। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोंटी डाबर को रक्तदान शिविर का आयोजन प्रभारी बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में सबका साथ सबका विकास,सबका विश्वास सब का प्रयास की भावना को मुर्त रूप दिया गया है। इस दृष्टि से होने वाले सम्मेलन सेमिनार का प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सचिन मोंटू शाह को बनाया गया है। आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान का प्रभारी जिला महामंत्री नरीन मोरी को बनाया गया है। आगामी 4 अक्टूबर को कोरोना महामारी के चलते अनाथ हुए बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले इसलिए जिला मंत्री नेक सिंह नरगावा को प्रभारी बनाया गया है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का प्रभारी जिला मंत्री अनीता भंवर को बनाया गया है वही जिला महामंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव को राशन वितरण केंद्र के लाभार्थियों का क्लिप बनाकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रभारी बनाया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक ओझा को जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों के साथ लाभार्थियों के वीडियो क्लिपिंग व संदेश को प्रचारित प्रसारित करने का प्रभारी बनाया गया है वहीं भाजपा जिला मंत्री मुकाम सिह डावर को प्रधानमंत्री की नीतियों एवं कार्यक्रमों व योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन को बदलाव के व्यापक प्रचार-प्रसार का प्रभारी बनाया गया है। मंडल महामंत्री गिरिराज मोदी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न कार्यक्रमों में स्मृति चिन्ह भेंट के दौरान जो राशि प्राप्त हुई हैं उसके नीलामी से प्राप्त राशि के रूप में नमामी गंगा परियोजना में खर्च की जाएगी इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का प्रभारी बनाया गया है। वही भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक मोदी को सेवा संकल्प का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा जिला मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान को समस्त मंडलों में होल्डिंग फ्लेक्स लगाकर प्रधानमंत्री की योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं टीकाकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करने का प्रभारी बनाया गया है। इस दौरान पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगामी कार्यक्रमों और उसके तैयारी को लेकर किए जाने वाली बैठकों के संबंध में चर्चा कर जिम्मेदारी तय की गई कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नरिंन मोरी ने किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारीयो की भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला कार्यालय मंत्री कैलाश गुप्ता एवं नगर कार्यालय मंत्री अभिषेक गेहलोत द्वारा निर्वहन की गई। अंत में आभार भाजपा जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराला ने माना। बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य गण मौजूद थे।
Share on WhatsApp

