जोबट उपचुनाव जो न कराए वह कम है

निःशुल्क अनाज वितरण थैली पर छपे स्थानीय भाजपा नेताओं के फोटो का कांग्रेस ने विरोध किया

शनिवार को निशुल्क अनाज वितरण कार्यक्रम में स्थानीय  भाजपा   नेताओें के फोटो लगी हुई थैलियों में बांटा था अनाज
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

जिले की जोबट विधानसभा क्षेत्र में आगामी दिनों में उपचुनाव होना है। जिसको लेकर कांग्रेस व भाजपा दोनों की ओर से कई दावेदार अपने अपने टिकट का दावा कर रहे है। जिसमें भाजपा की ओर से पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान स्वयं व उनकी जिला पंचायत अध्यक्ष पत्नि भी दावेदार के रुप में प्रस्तुत किए जा रहे है। हालांकि भाजपा की ओर से इसी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर भी प्रबल दावेदार है। वही कांग्रेस की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल व पूर्व विधायक सुलोचना रावत भी दावेदार है। ऐसी स्थिती में जोबट विधानसभा क्षेत्र में होने वाला कोई भी कार्यक्रम बहुत जल्दी ही सुर्खियों में आ जाता है।


क्या है मामला
शनिवार को पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोरकुआ,बड़ी जुवारी और खंडाला राव में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत राशन का  वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्हौंने हितग्राहियों को संबाोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकट प्रारंभ होने के बाद ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा संकट के समय में आम गरीबों की चिंता करते हुए उनके जीवन को बेहतर तरीके से जीने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार के सदस्य को राशन पहुचाने कि बेहतर व्यवस्था कि है। जिसके तहत निशुल्क राशन वितरण कर गेहु व चावल का वितरण संपुर्ण जिले में किया गया।
खुद के फोटो छपी थैलियों में अनाज वितरण को लेकर कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना दिया, बस फिर क्या था। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने इस मामले में प्रेस नोट जारी अनाज वितरण कार्यक्रम का विरोध जता दिया और चेतावनी दी कि इस मामले का विरोध करते हुए वे आगामी दिनों में सीएम शिवराजसिंह चौहान को दौरे में काले झंडे दिखाएंगे व विरोध प्रदर्शन करेंगे। पटेल की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि अन्न महोत्सव के तहत प्रदेश सरकार द्वारा जिले  में ग्रामीणों को निःशुल्क अनाज वितरण किया जा रहा  है। पूर्व में इनकी थैली पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का फोटो चस्पा था। इसका तो हम स्वागत करते हैं परंतु गत दिनों उदयगढ़ क्षेत्र में जो खाद्यान्न बंटा है उसमें प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के साथ स्थानिय भाजपा नेताओं के फोटो चस्पा करके खाद्यान्न थैली बांटी गई है जोकि सरासर  शासन प्रशासन की निन्दाजनक हरकत है।स्थानीय नेताओं के फोटो का का क्या औचित्य है।इसका कांग्रेस विरोध करती है।यह आरोप जिला कांग्रेस के अध्य्क्ष महेश पटेल ने लगाते हुए बताया कि इस मामले में उन्होंने एसडीएम को भी अवगत कराया परन्तु कोई सुनवाई नही हुई है।आपने कहा कि इस मामले के विरोध में कांग्रेस और ग्रामीण जन मुख्यमंत्री के दौरे पर रिंगोल से लेकर जोबट तक मुख्यमंत्री का घेराव कर उन्हें काले झंडे दिखाएंगे।

कांग्रेस को हर बात में राजनीति दिखती है। इसमें कोई राजनीति नहीं की है। सरकार के निर्देश पर ही थैलियां छापकर अनाज वितरण किया है। हम सीधे दुकान पर जाकर अनाज दे रहे हैं जिससे
हितग्राहियों को सही समय पर अनाज मिल सके।
_नागरसिंह चौहान पूर्व विधायक


निरन्तर हो रही चोरी के विरोध में जिला कांग्रेस एवं ग्रामीणजन मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे
आजादनगर के ग्राम बरझर में चार दिनों के भीतर दो बड़ी चोरी की वारदात हो गई।निरन्तर हो रही चोरी की वारदात ने पुलिस की निष्क्रियता की पोल खोल कर  रख दी है।यही हालत जिले के अन्य क्षेत्र में के भी हैं।इस घटना की निंदा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने बताया कि जिला कांग्रेस  ओर क्षेत्र की त्रस्त ग्रामीजन आगामी दिनों में जिले के दौरे पर आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस मामले से अवगत कराते हुए उनका घेराव करेंगे।आपने बताया कि बरझर क्षेत्र में पहले भी अनेक आपराधिक वारदाते हुई है जिनका अभी तक पता नही लगा है।वहां की पुलिस पूरी तरह से निष्क्रिय है।वहां के स्टाफ को तत्काल हटाना चाहिए।साथ ही चोरी का जल्द पर्दाफास होना चाहिए।।

Share on WhatsApp