कमलनाथ जी दिल्ली में बैठकर सिर्फ टि्वटर ही चलाते हो कभी तुम भी आ जाया करो --- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जोबट विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा


जोबट मंडल अध्यक्ष रमेश डावर सीएम के इस पूरे कार्यक्रम में नजर नहीं आए

कांग्रेस के युवा नेता दीपक भूरिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस को आशंका थी कहीं भूरिया सीएम के काफिले को काले झंडे ना दिखा दे

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को जोबट विधानसभा क्षेत्र में दौरा किया। 

सीएम झाबुआ रोड स्थित बने हेलीपैड पर अपने तय समय से डेढ़ घंटा लेट दोपहर 12:45 पर पहुंचे। जहां पर भाजपा के कई नेताओं ने सीएम की अगवानी कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्षेत्रवासियों के साथ ढोल मादल कि थाप पर नाचने भी लगे।  सीएम का काफिला हेलीपैड से जोबट की कृषि उपज मंडी में पहुंचा। जहां पर आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं से चर्चा कर कई कार्यक्रमों में भाग लिया 


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोकार्पण व भूमि पूजन कर जोबट क्षेत्र के लिए कई सौगातें दीं। जिसमें खासकर  जोबट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बेड का सिविल अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने का ऐलान करते हुए तत्काल 13 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की। वही जोबट की खिलाड़ी राइफल शूटर याना बसंतीलाल राठौड़ की मांग पर 5 करोड रुपए की लागत से जोबट में खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की ।साथ ही शासकीय महाविद्यालय में नए सत्र से पीजी क्लास शुरू करने की घोषणा भी की गई।



सीएम शिवराज ने भाषण देते हुए कहां की अगर गरीब के राशन पर किसी ने डाका डाला या गड़बड़ी करने की कोशिश की तो हथकड़ी लगाकर सीधे जेल भिजवा दूंगा किसी भी कीमत पर नहीं छोडूंगा।
नामंत्रण बंटवारे को लेकर अधिकारियों को शिविर लगाने का आदेश देते हुए कहा कि जो बंटवारा ओर नामंत्रण चाहते हैं। उन लोगों का 1 महीने के अंदर नामांतरण बंटवारा कर दिया जाए। 
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सीएम ने कहां कि मुझे जानकारी मिली है कि कई लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है‌। सीएम ने अलीराजपुर जिले की प्रभारी कलेक्टर संस्कृति जैन को पुनः सर्वे कराने का आदेश देकर कहां कि जिन के कच्चे मकान है जिन्हें प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिला है उनके सर्व में नाम जोड़कर उनके मकान बनाने का काम तत्काल किया जाए। और गरीबों के सपनों को साकार किया जाए।

घर घर जाकर देखिए कि आयुष्मान बना या नही सीएम ने जोबट के भाजपाइयों से कहां 

आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर सीएम ने गंभीरता दिखाते हुए भाजपा के उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से कहां कि अब आपकी ड्यूटी है कि घर-घर जाकर देखो किसका आयुष्मान कार्ड बना या नहीं जिसके कार्ड नहीं बने उनके तत्काल बनवाया जाए राजनीति में काम कर रहे हैं तो हमारा धर्म है सबके आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। ताकि गरीब लोगों को पांच लाख रुपए तक का इलाज करवाने की लिए राहत मिल सकें‌


शिवराज सिंह ने कमलनाथ पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं जनता से मिलने आता हूं तो कमलनाथ जी ट्वीट करते हुए कहते हैं कि मामा दर्शन देने जा रहा है कमलनाथ जी हम दर्शन देने नहीं जनता के दर्शन करने आते हैं कमलनाथ जी तुम भी कभी चले आओ सिर्फ दिल्ली में बैठकर टि्वटर ही चलाते रहते हो

इस अवसर पर अलीराजपुर जिले के प्रभारी मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद गुमान सिंह डामोर, इंदौर विधायक रमेश मेंदोला, इंदौर कमिश्नर डॉक्टर पवन कुमार, आईजी हरिनारायणाचारी मिश्र, डीआईजी ग्रामीण चंद्रशेखर सोलंकी, प्रभारी कलेक्टर संस्कृति जैन, एसपी मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराल, पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान, पूर्व विधायक माधव सिंह डावर, प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान, जिला पंचायत सदस्य इंदर सिंह चौहान, शैलेश दुबे, किशोर शाह,नरसिंह मौर्य, हीरालाल शर्मा दीपक चौहान, कलम सिंह कलेश, रघुनंदन शर्मा, वासुदेव वाणी समेत भाजपा के कई जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार जोबट एसडीएम श्यामवीर सिंह नरवरिया ने माना।
Share on WhatsApp