प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सोरवा मंडल में हुआ चौहान का भव्य स्वागत
ढोल ढमाको के साथ कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर जनता को वचन देते हुए वचन पत्र निकाला था जिसमें कांग्रेस पार्टी द्वारा सैंकड़ो वचन जनता को दिए गए थे खासकर किसानों को वचन दिया गया था की सरकार बनते ही दस दिन में किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ किया जाएगा साथ ही युवा बेराजगारो को पक्की नोकरी देने व नोकरी न लगने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ते के रूप में 4 हजार रूपए प्रतिमाह देने की बात कहीं गई थी वहीं कन्यादान योजना में 51 हजार रूपए दिए जाने की बात कही गई थी लेकिन ना तो किसानों का कर्ज माफ किया गया ना ही युवाओं को रोजगार दिया और रोजगार ना देने की स्थिति में दिया जाने वाला भत्ता भी कांगे्रस सरकार द्वारा नहीं दिया गया।
हद तो यह हो गई की कांग्रेस के 15 माह के राज में एक भी कन्यादान योजना के तहत विवाह नहीं हो पाया ऐसे में कांग्रेस के ही कुछ लोगों द्वारा कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेका गया। मप्र में शिवराजसिंह चौहान की सरकार बनते ही फिर से कन्यादान योजना, संबल योजना, कपिलधारा कुप योजना सहित सैंकड़ो योजनाए प्रारंभ कर दी गई जिसे कांग्रेस सरकार द्वारा रोक दिया गया था। यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान ने सोरवा मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कहीं। इस दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष भदू भाई पचाया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाह, युवा नेता विशाल रावत, जिपं अध्यक्ष अनीता चौहान, जिला महामंत्री मांगीलाल चौहान,सोरवा मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष मोंटू शाह, सोरवा मंडल अध्यक्ष धुलसिंह बामनिया अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमनसिंह भिंडे,पूर्व मंडी अध्यक्ष रामसिंह खुंदर सहित सरपंच एवं जनपद सदस्यगण मंचासीन थे।
कांग्रेस तो ठीक विधायक भी नहीं निभा पाए, दिए गए वचन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान ने कहा की कांग्रेस द्वारा २०१८ का चुनाव झूठ बोलकर जीता गया जनता उस समय कांग्रेस के झांसे मे आ गई थी लेकिन आज परिस्थितियां बदली है जहां पर भी कांग्रेस के विधायक है वहां की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। चौहान ने उपस्थित ग्रामीणों से पूछा की किस तरह से आलीराजपुर के स्थानीय विधायक मुकेश पटेल द्वारा अलग से वचन पत्र गांव गांव में लगवाए गए थे आज उन वचनों का क्या हुआ। उन्होंने कहा आज जनता विधायक को ढूंढती है लेकिन विधायक क्षेत्र से नदारद है। चौहान ने सवाल उठाते हुए कहा कांग्रेस की सरकार चली गई तो क्या हुआ आप विधायक तो है क्षेत्र की जनता के लिए आप कितनी बार मुख्यमंत्री और मंत्रीयों से मिले एवं विधायक मुकेश पटेल ने आलीराजपुर की जनता को जो वचन अपने वचन पत्र में दिए थे उसका क्या नतीजा निकला यह क्षेत्र की जनता अच्छी तरह से जानती है और इसीलिए क्षेत्रवासी कहते है की चुनाव कब आएंगे ताकी क्षेत्र की जनता उन्हें करारा जवाब दे सके।
डीजे और ढोल ढमाको के साथ निकली रैली
प्रदेश उपाध्यक्ष चौहान के सोरवा पहुंचने पर गांव के बाहर ही उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सैंकड़ो ग्रामीणों ने डीजे और ढोल ढमाकों के साथ रैली निकालकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। इस दौरान भारत माता की जय एवं भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की भगवा टोपी पहनी हुई थी। मंच पर पहुंचकर चौहान का सोरवा मंडल के समस्त सरपंचो व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष धुलसिह बामनिया ने दिया। कार्यक्रम को युवा नेता विशाल रावत, जिपं अध्यक्ष अनीता चौहान ने भी संबोधित किया। आभार भदू भाई पचाया ने माना। संचालन किशोर शाह ने किया। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।
Share on WhatsApp


