भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से लिया भाग
बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट।
बड़ी खट्टाली में भाजपा का 42 व स्थापना दिवस भाजपा मंडल बड़ी खट्टाली द्वारा काफ़ी उत्साह पूर्वक धूमधाम से ग्राम के मुख्य चौराहे पर जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सुलोचना रावत की विशेश उपस्थिति में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा की मुकुट मणि पण् दिनदयाल उपाध्याय जी व डॉक्टर श्यामाँ प्रसाद मुखर्जी जी की तस्वीर पर पुष्पहार अर्पित किए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौड़ ए रमेश मेहता ए विजय मालवी ए ललित राठौड़ ए सरपंच पति भारत सिंह डुडवेए पूर्व सरपंच भावसिह डुडवे ए रामसिंह पटेल ए इक़बाल खत्री ए हरीश सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ग्राम के जागरुक जन प्रतिनिधि रमेश मेहता ने भाजपा के स्थापना दिवस पर सविस्तार प्रकाश डाला एवं स्थापना दिवस के महत्व से अवगत कराया एवं कहा की 6 अप्रेल सन 1980 में भाजपा की स्थापना की गई थी व आज भाजपा देश की सबसे बड़ी एवं ताकतवर पार्टी है। श्री मेहता ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेत्रत्व की खुलकर सरहना की एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यों की प्रशंशा की एवं कहा की जबसे जोबट विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में भाजपा जीती हैएतभी से जोबट विधानसभा क्षेत्र में श्रीमती सुलोचना रावत के मार्गदर्शन में विकास के अधिका अधिक कार्य हो रहे है। मेहता ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वि डी शर्मा की भी खुलकर प्रशंशा की एवं कहा की दोनो नेताओ के सफल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बड़ रही है। इस अवसर पर अपने ओजस्वी उद्बोधन में जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सुलोचना रावत ने भारतीय जनता पार्टी की जमकर सरहना की एवं भाजपा की स्थापना एवं भाजपा के स्थापना दिवस पर खुलकर प्रकाश डाला श्रीमती रावत ने कहा की 6 अप्रेल 1980 में भाजपा की स्थापना हुई थी 42 वर्षों में भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर तेय्यार है। क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रावत ने स्थापना दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा प्रदेश अध्यक्ष वि डी शर्मा की खुलकर प्रशंशा की एवं कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेत्रत्व एवं मार्ग दर्शन में सम्पूर्ण भारत वर्ष निरंतर प्रगति कर रहा है। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रावत ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आवहान किया मिशन 2023 पर हम सभी को विशेश फ़ोकस करना होगा स्थापना दिवस पर श्रीमती रावत ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा को मज़बूत करने का आवहान किया।
