असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने मे पुलिस प्रशासन नाकाम-श्री महेश पटेल
आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि इन दिनो अलीराजपुर नगर मे असामाजिक तत्वो का बोलबाला है। पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता ओर उदासिनता से असामाजिक तत्वो के होसले बुलंद होते जा रहे है। वह नगर मे खुलेआम गुण्डागर्दी कर उत्पाद मचाकर अराजकता फेला रहे है। इतना सब होने के बाद भी पुलिस प्रशासन मुकदर्शक और मौन बना हुआ है। अलीराजपुर नगर शांति एवं सौहार्द का टापू है, नगर की फिजा को बिगाडने वाले तत्वो को बर्दाश नही किया जाएंगा। गुण्डागर्दी करने वाले के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने कोई उचित कार्रवाई नही की तो आगामी 08 मार्च मंगलवार को कांग्रेस द्धारा नगरवासी एवं व्यापारियो को साथ लेकर नगर बंद का आयोजन कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
श्री पटेल ने बताया कि इन दिनो असामाजिक तत्व नगर मे आए दिन दादागिरी कर आमजनो से मारपीट कर रहे है। वहीं महिलाओ के साथ अभ्रद व्यवहार कर छेड़खनी कर रहे है। जिससे महिलाओं ओर आमजनो मे भय का वातावरण बना हुआ है। ये असामाजिक तत्व नगर के प्रमुख चौराहो पर खुलेआम रुप से हथियारो से लेस होकर भय का वतावरण पेदा कर रहे है। जिसकी सीसीटीवी मे फुटेज आसानी से देखी जा सकती है। वहीं शिवरात्रि मेले मे उक्त तत्व आमजनो के साथ मारपीट कर उत्पाद मचा रहे है। नगर के प्रबुद्ध नागरिक व आमजन परिवार सहित मेले मे आनंद लेने के लिए जाते हे, यहां भी इन तत्वो ने गुण्डागर्दी कर अराजकता फेला रखी हे। आगामी दिनो मे जिले मे भगोरिया मेला व होली पर्व का आयोजन होने वाला है ओर ऐसा ही चलता रहा तो अनहोनी घटना होने का अंदेशा है। भगोरिया मेला व होली पर्व मे कोई भी जनहानी व आपराधिक घटना घटित होती हे तो उसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की रहेंगी। श्री पटेल ने बताया कि नगर मे बढ़ रही गुण्डागर्दी व अशांति फैलाने के मामले को लेकर कांग्रेस ने मप्र पुलिस महानिदेशक एवं कमिष्नर भोपाल को भी अवगत कराया है। श्री पटेल ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस ने इन तत्वो के खिलाफ कार्रवाई नही की गई तो कांग्रेस 08 मार्च मंगलवार को गुण्डागर्दी के विरोधस्वरुप नगर बंद करेंगी।!
------------------
Share on WhatsApp