पीपल, नीम व बरगद सहित विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए
सहयोग संस्था के आयोजन में पत्रकार हुए शामिल
आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।
ग्रीन सिटी आलीराजपुर के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय के वीआईपी मार्ग पर 51 पौधों का रोपण सहयोग संस्था के तत्वाधान में पत्रकारों ने किया। सहयोग संस्था की ओर से सोमवार को आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में नीम, पीपल, बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे वीआईपी मार्ग कलेक्टर कार्यालय के सामने लगाए गए। सहयोग संस्था के ग्रीन सिटी आलीराजपुर बनाने का इस वर्षाकाल में यह दूसरा पौधारोपण कार्यक्रम था। इसके पहले गत 24 अगस्त को कलेक्टर डा अभय अरविंद बेडेकर के आतिथ्य में प्रथम चरण में 150 पौधों का रोपण किया गया था।
संस्था के अध्यक्ष राकेश चौहान व सहयोग गार्डन प्रभारी दीपक दीक्षित ने बताया कि आज के पौधारोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार व जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष रघुनंदन कोठारी ने अपनी स्वर्गीय माताजी की स्मृति में 11 पौधो का रोपण कर सहयोग संस्था को 2500 रुपए की राशि भेंट की। कोठारी ने कहा कि पौधारोपण की प्रेरणा उन्हौंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से ली और अपनी मां की स्मृति में पीपल व बरगद के पौधें लगाए जो कि सैकड़ों साल तक जीवित रहकर पर्यावरण को महकाते रहेंगे। सहयोग संस्था के संयोजक आशुतोष पंचोली ने कहा कि आलीराजपुर नगर को ग्रीन सिटी बनाने के संस्था के अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। जिला प्रशासन व अन्य समाजजन भी सहयोग कर रहे है। जो भी नागरिक अपने स्वर्गीय परिजनों की स्मृति में पौधारोपण करना चाहते है वे सहयोग संस्था पदाधिकारियों व सदस्यों से संपर्क कर सकते है। पौधारोपण कार्यक्रम में मनीष अरोड़ा, फिरोज पठान नानपुर, रुपालसिंह, ढोकलसिंह, कृष्णा जमरा आदि ने भाग लिया। यह जानकारी सहयोग संस्था के मीडिया प्रभारी कृष्णकांत बेड़िया ने दी।
Share on WhatsApp
