अमर से शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जन्म जयंती पर निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

प्रभारी मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग

अलीराजपुर न्यूज़।

आजादनगर से विशाल वाणी

नगर के लाडले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद की 116 वीं जयंती पर नगर में 200  मीटर लंबाई लिये तिरंगे की भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन बस स्टेंड से होकर आजाद स्मृति मंदिर व पुनः कार्यक्रम स्थल तक किया गया|


तिरंगा यात्रा के पश्चात नगर के बस स्टैंड स्थित आजाद प्रांगण में कार्यक्रम  के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांवकर, जोबट विधायक सुलोचना रावत,आलीराजपूर विधायक मुकेश पटेल, सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक माधौंसिंह डावर जोबट, पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान,भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा अमर सिंह चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए| कार्यक्रम स्थल मुख्य प्रांगण, बस स्टेंड में सभा का आयोजन किया गया| जहां पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि  नगर के लोग सौभाग्यशाली हैं जिन्होंने पावन भूमि में जन्म लिया हैं| नगर के युवाओं व बच्चों को इनसे प्रेरणा लेना चाहिए| आजाद यदि अगर नहीं होते तो हम आज आजादी का आनंद नहीं ले पाते | आजाद के बलिदान को हमेशा याद रखना होगा|


 कार्यक्रम उपस्थित जन समुदाय व छात्र-छात्राओं  को संबोधित करते सांसद प्रतिनिधि व पूर्व विधायक माधौंसिंह डावर ने कहा की संकल्प में बड़ी शक्ति हैं हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम आजाद की तरह जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करें उसे अवश्य प्राप्त करें| युवा आजाद की तरह अपने विचार रखें|

कार्यक्रम को स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला ने दिया| कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ने निर्मला डावर,जिला कलेक्टर राघवेंद्रसिंह तोमर ने भी संबोधित किया|इस अवसर भाजपा पिछडा़ वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला,महामंत्री हुजेफा असद,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल,डही जनपद अध्यक्ष जयदीप पटेल सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे|

कार्यक्रम में उत्कृष्ट व कन्या विद्यालय की छात्राओं द्वारा नाटक,गीत एवं डांस की प्रस्तुति दी गई| आजाद के जीवन पर काव्य प्रस्तुति शिक्षिका शेहनाज खांन ने किया|ऊर्जा विकास विभाग द्वारा बिजली बचाओ और ऊर्जा संरक्षण पर लघु नाटिका प्रस्तुत की |

प्रांगण में संस्कृति विभाग,भोपाल के ओर से आजाद के जीवन पर फोटो प्रदर्शनी लगाई गई थी| स्वराज संस्थान की ओर से आजादी के तराने प्रस्तुत किए गए|


कार्यक्रम का विशेष संयोजन जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन, चंद्रशेखर आजाद नगर एसडीएम सुश्री किरण आंजना, तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर,विनोद कुमार कोरी,बीआरसी राजेंद्र बैरागी द्वारा किया गया|

कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण एवं समस्त विभागों के कर्मचारीगण व अधिकारी उपस्थित रहे| 

 कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया|कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया|

फोटो|

1- चंद्रशेखर आजाद नगर में आजाद जयंती पर आयोजित तिरंगा यात्रा का|

2- आजाद जयंती के कार्यक्रम में कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित अतिथिगण|

3- कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राएं एवं नगर के गणमान्य नागरिक|

Share on WhatsApp