जामा मस्जिद चौक पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न एवं मिठाइयों का वितरण

रिमझिम फुहारों के बीच आजादी के तरानों की गूंज

आलीराजपुर न्यूज़ के लिए बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट।

बड़ी खट्टाली में स्थानीय जामा मस्जिद चौक पर मुस्लिम समाज के युवाओं एवं बुजुर्गों ने काफी उत्साह पूर्व ध्वजारोहण किया। रिमझिम फुहारों और मंद मंद चलती हवाओं के बीच आजादी के तरानों की गूंज साथ राष्ट्र की आन.बान, शान, तिरंगा पूरे सम्मान के साथ लहराया।  आजादी के अमृत महोत्सव पर अमृत की बूंदों से तिरंगे का सम्मान किया।


ध्वजारोहण ग्राम के मुस्लिम समाज के प्रमुख हाजी अहमद नूरू खत्री ने किया। इस अवसर पर हाजी मुबारिक, हाजी सुलतान, हाजी अनवर, हाजी ख़लील, हाजी कल्ला शाह, हाजी जहूर खत्री, ईकबाल खत्रीए बशीर चाचा, गफ्फार खत्री, कयूम खत्री, इस्माइलए जबीर,सलीम बाबा, सत्तार खत्री,शोएब सहित मुस्लिम समाज के समाज जन उपस्थित थे। 


उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच चेनसिंह डावर पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता, विजय मालवी, मदन लड्ढा जयेश मालानी एवं ग्राम पंचायत के उपसरपंच शुभम मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधि एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे। सभी छात्र छात्राओं को को मस्जिद चौक पर मिठाई के पैकेट वितरण किया।  सरपंच  एवं प्रतिनिधि  ने सभी उपस्थित मुस्लिम भाइयों को स्वाधीनता की शुभकामनाएं दी।

Share on WhatsApp