चारभुजा धाम खट्टाली में डोल ग्यारस की तैयारियां

डोल ग्यारस पर्व पर निकलेगा विशाल

अलीराजपुर न्यूज़ के लिए बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट।

 प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली में भगवान श्री चारभुजा नाथ जी की जलवा पूजन का महोत्सव व देवझूलनी डोल ग्यारस महोत्सव 6 सितंबर 2022 मंगलवार को बड़ी धूम.धाम से मनाया जाएगा। इस पर्व की तैयारियां बड़ी जोर शोर से चल रही है।


भगवान की माह प्रसादी की तैयारियां करीब 10 दिन पूर्व से ही प्रारंभ हो जाती है और भगवान की महा प्रसादी के रूप में मठड़ीए लड्डूए व सागर का महा प्रसाद बनाया जाता है और इस प्रसाद को बनाने के लिए प्रति वर्षानुसार सांवरिया सेठ धाम से हलवाई झम्मकलाल जीए प्रकाश जी व उनकी पूरी टीम द्वारा यह प्रसाद बनाया जाता है  इस उत्सव में दूर दूर से पधारे सभी भक्तों द्वारा इस प्रसाद को लेकर भगवान के मंदिर में चढ़ाया जाता है और साथ ही अपने घर ले जाते हैं भगवान श्री चारभुजा नाथ जी को इस पर्व पर शुद्ध घी से बने 5ण्25 क्विंटल की प्रसादी का भोग लगाया जाता है इस महाप्रसादी को पाने के लिए पूरे वर्षभर भक्त लोग इंतजार करते हैं इस दिन इस प्रसादी का बहुत बड़ा महत्व है जो कि यह प्रसादी भगवान को बहुत प्रिय है चारभुजा महोत्सव समिति के मार्गदर्शन द्वारा इस पूरे महोत्सव को मनाया जाता है प्रसादी के कार्य में जुटे समिति के कार्यकर्ता मदन लड्ढाए मनोज परवालए ओमप्रकाश लड्ढाए रमेश राठौड़ए महेश मालानी व समिति के सभी सदस्य इस महाप्रसादी को बनवाने में जुटे हुए हैं। इसी के साथ इस उत्सव को देखते हुए गांव में पूरी साफ सफाई की जा रही हैए लाइट लगाई जा रही हैए पार्किंग की सुविधा की जा रही हैए आवागमन की पूरी व्यवस्था की जा रही हैए फिल्टर पानी की भी व्य्वस्था की जा रही है। सभी भक्तों को असुविधा न हो इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा भी पूरी सुरक्षा का इंतजाम किया जा रहा है साथ ही प्रशाशनिक व्यवस्था भी पूरी तरह चल रही है।

 इस दिन राजभोग आरती में भगवान को छप्पन भोग लगाया जाता है जिस की व्यवस्था समिति के युवा सदस्यों द्वारा की जा रही है।साथी देवझूलनी एकादशी पर भगवान की सुबह से लेकर शाम तक 6 आरती उतारी जाती है जिसमें 6 आरतियों में भगवान के अलग.अलग एवं आकर्षक श्रंगार की हुई 6 पोशाक भी बदली जाती है पोशाकों द्वारा भगवान को अलग.अलग रूप देते हुए अद्भुत श्रंगार किया जाता है पोशाक समिति के सदस्य कैलाश परवालए प्रदीप पवारए सीताराम सेनए गोविन्द सेन 1 महीने पूर्व से ही इस कार्य मे जुटे हुए हैं।


Share on WhatsApp