डोल ग्यारस के अवसर पर जयकारो के साथ निकला भगवान का डोला

नगाड़ो और तासों की धून पर जमा रंग

आलीराजपुर न्यूज़ के लिए चन्द्रशेखर आजादनगर से विशाल वाणी।

डोल ग्यारस के अवसर पर नगर में भगवान कृष्ण का विशाल डोला निकाला गया। राम मंदिर से दोपरहर में भगवान श्री कृष्ण को सुसज्जित डोले में बैठा कर नगर में भृमण करवाया गया। डोले में अलाट से आई भस्मरम्या टीम मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। नगाड़ो ओर तासो की धुन पर भस्मरम्या की टीम ने कई प्रस्तुतियां दी।


 इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए आये मोटू 
पतलू ने भी खास आकर्षण का केंद्र रहे।राम मंदिर के पुजारी राम शास्त्रीजी ने बताया कि नगर भृमण के बाद राम मंदिर में भगवान की विशेष आरती की गई। नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर की अगुवाई मे डोल ग्यारस के जुलूस में सभी महिलायें एक ड्रेस कोड में शामिल हुई माँ कालिका ग्रुप के निर्मल जायसवाल एमहेश पाठक ने बताया कि  डोल ग्यारस को भव्यरूप देने के लिए काफी पहले से तैयारियां की गई थी।

Share on WhatsApp