तीसरी बार नवनिर्वाचित जपं अध्यक्ष सुनिता चौहान ने किया पदभार ग्रहण

जनता के हितों को ध्यान में रखकर करेंगे काम: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ 

अलीराजपुर जनपद पंचायत में भाजपा की सुनीता इंदर सिंह चौहान ने इतिहास रचते हुए लगातार तीसरी बार जनपद पंचायत अध्यक्ष की शपथ ली। शुक्रवार को जनपद पंचायत कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान थे। चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के पंच सरपंच, जपं सदस्य से लेकर जिपं सदस्य तक सब दूर भारी मात्रा में जीतकर आए है यह जनता का विश्वास है की उनके द्वारा लगातार अपना समर्थन देकर भाजपा को चुना गया है ऐसे में हमारी जिम्मेदारी ज्यादा हो जाती है की हम जन आकांक्षाओं को पूरा कर क्षेत्र में जन विकास के कार्यो को प्राथमिकता से करें!




जनपद पंचायत में जपं अध्यक्ष सुनीता इंदरसिंह चौहान एवं जपं उपाध्यक्ष मेहरसिंह चौहान सहित जपं सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने कहा की लगातार तीसरी बार हमारी बहन सुनीता इंदरसिंह चौहान आलीराजपुर जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुई है में सभी जपं सदस्यों से आग्रह करता हूं की विकास कार्यो को पंचायत स्तर पर पहुंचाकर आमजनों को लाभ दिलवाए और जहां भी मेरी आवश्यकता हो मुझसे कहें में उनके साथ हूं।



अतिथियों ने किया कन्यापूजन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष सुनीता चौहान, पूर्व जिपं सदस्य इंदरसिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाह, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश डावर,पार्षद कांतिलाल राठौड़ सहित जपं सदस्यगण मौजूद थे। इस अवसर पर अतिथियों ने  9 कन्याओं का पूजन  किया। इस दौरान मंच पर नगर के समस्त मंदिरो के पुजारीगण, समाज अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। जिनका स्वागत पूर्व जिपं सदस्य इंदरसिंह चौहान ने किया ।

*तीसरी बार जपं अध्यक्ष बनकर रचा इतिहास*

उल्लेखनीय है की सुनीता इंदरसिंह चौहान लगातार तीसरी बार जपं की अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई है आलीराजपुर जपं के इतिहास की वे पहली महिला है जो लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुई है। आलीराजपुर जपं में भाजपा का लगातार तीसरी बार कब्जा हो गया है। इस अवसर पर नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष सुनीता चौहान एवं उपाध्यक्ष मेहरसिंह चौहान सहित जपं सदस्यो को आलीराजपुर एसडीएम लक्ष्मी गामड़ द्वारा शपथ दिलाई गई।संचालन अविनाश वाघेला ने किया। आभार जपं सीईओं मनीष भंर ने माना।

Share on WhatsApp