जनता कई सालों से गन्दगी ओर बदबू से त्रस्त
आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
अलीराजपुर न्यूज।
गुरुवार को राज्यपाल मंगू पटेल के आने की खबर से प्रशासन अलर्ट हो गया है। अचानक नगर परिषद के सीएमओ को बस स्टैंड के पास आजादनगर नदी में गंदगी नजर आई और वर्षो से टूटी पड़ी रैलिंग ओर कचरे से बास मारती नदी को राज्यपाल की नजरों से बचाने के लिए मेट लगा कर पूरी तरह से ढक दिया गया। इतना ही नही में मेन रोड से आजाद कुटिया मार्ग पर पड़े गड्डो को भी ताबड़ तोड़ भरा गया है।जबकि कई सालों से नगर परिषद सीएमओ खुद नदी में कचरा फिकवा कर नदी को दूषित कर रहे है। आलम ये है कि जनता को मारे बदबू के नाक पर रुमाल रख कर बस स्टैंड के करीब वाली नदी से गुजरना पड़ता है ।नगर की सबसे मुख्य कुर्सी पर बैठे प्रभारी सीएमओ को यु तो कभी जनता का दर्द महसूस नही हुआ परंतु राज्यपाल के आने की सूचना मात्र से नगर के बीच मे पड़े गड्ढे नजर आए और उन्हें ताबड़तोड़ भरवा दिया गया, जहां कई महीनों से आम जनता हिचकोले खाते गुजर रही थी।
टूटी नदी की रैलिंग
बस स्टैंड के एकदम करीब नदी के पुल की टूटी रैलिंग ओर नदी को मेट लगा कर ढकना बता रहा है कि जवाबदार अधिकारियों को जनता की कितनी सुध है। जबकि यहाँ से दिन रात एसडीएम, सीएमओ, ओर विधायक गुजरते है। यहां की जनता भी धैर्य साधे बैठी है ओर सुकून महसूस कर रही कि राज्यपाल के आने मात्र से कई महीनों से मुख्य मार्ग पर पड़े गड्ढे भर गए।नदी की रैलिंग ओर गन्दगी किसी ओर नेता के आने पर ठीक हो जाएगी। फिलहाल नदी की गन्दगी छुपाने के लिए अधिकारियों ने तोड़ ढूंढ लिया है और नदी को मेट लगा कर ढक दिया है।
Share on WhatsApp