नपा अध्यक्ष व जोबट विधायक सेना पटेल ने दी पत्रकारों को सौगात
पत्रकार भवन का लोकार्पण समारोह संपन्न
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
नगर में साहित्य, संस्कृति व खेल गतिविधियों का केंद्र बनेगा पत्रकार भवन। नगर की साहित्यिक अभिरुचियों में सक्रिय नागरिकों के लिए यहां पर विभिन्न कार्यक्रम समय-समय पर किए जाएंगे। यह संकल्प फतेह क्लब स्थित पत्रकार भवन के उद्घाटन अवसर पर नगर के पत्रकारों ने शनिवार को लिया। पत्रकार भवन का शुभारंभ जोबट विधायक व आलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अध्यक्षता मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं फतेह क्लब के वरिष्ठ सदस्य भगवती प्रसाद जायसवाल पिंटू सेठ थे।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष व विधायक सेना पटेल ने कहा कि पत्रकार भवन के माध्यम से नगर की साहित्यिक व खेल गतिविधियों के संचालन करने से इसका लाभ पूरे नगर की जनता को मिलेगा। इसके विकास के लिए नगर पालिका भी अपनी ओर से हर संभव मदद देगी। वरिष्ठ नेता महेश पटेल ने कहा कि नगर हित में फतेह क्लब का समुचित उपयोग खेल गतिविधियों के लिए हो सके इस बात का ध्यान रखा जाए जाना चाहिए।
पूर्व नपा उपाध्यक्ष पिंटू जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय महाराज कमलेंद्र सिंह की इच्छा के अनुरूप पत्रकारजन यहां पर खेल साहित्य आदि गतिविधियों का आयोजन होने से इसका सही उपयोग हो सकेगा। वरिष्ठ पत्रकार रघु कोठारी व अशोक ओझा ने कहा कि जिस भावना व उद्देश्य को लेकर फतेह क्लब रियासत काल के समय बनाया गया था कई समय से यह भवन बंद पड़ा था अब यहां पर पत्रकार भवन के साथ-साथ फतेह क्लब की गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
पत्रकारों की ओर से टेबल टेनिस टेबल देने की घोषणा
पत्रकार आशुतोष पंचोली ने कहा कि जिला मुख्यालय के सभी पत्रकारों की ओर से यहां पर एक नई उच्च क्वालिटी की टेबल टेनिस की टेबल का ऑर्डर दे दिया गया है एक सप्ताह के भीतर यहां पर टेबल टेनिस की टेबल पत्रकारों की ओर से लगवा दी जाएगी। इसके अलावा यहां पर नगर मैं आने वाले सभी अखबारों को पढ़ने के लिए भी वाचनालय की व्यवस्था की जाएगी। इसके पूर्व यहां पहुंचे अतिथियों का स्वागत पत्रकार राकेश तंवर, यतिंद्रसिंह सोलंकी, आशीष अगाल व राकेश चौहान ने पुष्पमालाओं से किया। पत्रकार आशीष वाघेला, दीपक दीक्षित, आशीष वाणी, मनीष अरोड़ा, लाला ओझा आदि उपस्थित थे। आरंभ में सभी पत्रकारों व अतिथियों ने गणेश जी व मां सरस्वती की पूजा अर्चना विधि विधान से की। पश्चात आरती उतारकर प्रसादी वितरित की गई।
Share on WhatsApp

