कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई
अलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।
नगर के सक्रीय, ऊर्जावान कर्मठ युकां नेता चीतल पंवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार संग़ठन प्रभारी उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर ने अलीराजपुर शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उक्त नियुक्ति जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, जिला प्रभारी बालमुकुंद गौतम की अनुशंसा पर की गई है।उल्लेखनीय है कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में कांग्रेस संगठनों को मजबूत बनाये जाने की दृष्टि से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने यह निर्णय लिया है कि जिन जिलो में जिला मुख्यालय पर नगरपालिका गठित होती है, वहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया जाए। इस दृष्टि से प्रदेश के जिलो में स्थित नगर पालिका क्षेत्रो में शहर कांग्रेस अध्यक्षो की नियुक्ति की जा रही है।इसी तारतम्य में चीतल पंवार की नियुक्ति की गई है।
पंवार की इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल,विधायक मुकेश पटेल, पूर्व नपा अध्यक्ष सेना पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, युकां नेता पुष्पराज रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेश्याम डी माहेश्वरी, प्रकाश जैन, खुर्शीद अली दीवान,अनिल श्रीवास्तव, राजेन्द्र टवली, राहुल परिहार,बापू पटेल, दिलीप पटेल,राजेन्द्र सिंह राठौर,सानी मकरानी,सुरेश सारडा,अनूप सोमानी,सुरेश सारडा,सर्वेश सिसोदिया,रवि तंवर,रफीक कुरेशी,आनन्द वाघेला,अमित भाटी सहित जिले के विभिन्न नेता कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
Share on WhatsApp