विजय गेहलोत अध्यक्ष व मसूदअख्तर कुरैशी सचिव नियुक्त
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
अभिभाषक संघ के द्धिवाार्षिक चुनाव सोमवार को जिला न्यायालय में सर्वानुमति से निर्विरोध संपंन हुए। जिसमें साल 2021 से 2023 तक की कार्यकारिणी निर्विरोध गठित की गई। निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र वाणी व ज्ञानेंद्र परिहार ने बताया कि सर्वानुमति से अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पद पर विजय गेहलोत, उपाध्यक्ष भरत राठौड़, सचिव मसूद अख्तर कुरैशी, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र परिहार, सह सचिव जितेंद्र वाणी नानपुर को चुना गया। सभी पदाधिकारियों को संघ के अधिवक्तागण प्रकाशचंद जैन, रमण सोलंकी, दशरथसिंह चंदेल, अनूप शर्मा, अशोक गेहलोत, राजेश राठौर, अशोक सोलंकी, राजेंद्र परिहार, अनवर जावेद खान, सुरेश माहेश्वरी, अनिल श्रीवास्तव, राजेश वाघेला, अजय गेहलोत, चितवन गेहलोत, सर्वेश सिसौदिया, राहुल परिहार व अन्य अधिकवक्ता साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। यह जानकारी युवा अभिभाषक श्रीकांत बाहेती ने दी।
Share on WhatsApp
