अदिती सुरेंद्र चौहान ने बाक्सिंग सब जूनियर वर्ग में जीता स्वर्ण पदक
कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई
आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरुष व महिला वर्ग में आयोजित इस स्पर्धा में मिनी, सब जूनियर, जूनियर व यूथ वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें सब जूनियर वर्ग में अदिती सुरेंद्र चौहान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। डीआरपी लाईन खेल परिसर धार में आयोजित स्पर्धा में धार से 40 इंदौर से 54 झाबुआ से 20 आलीराजपुर से 8 रतलाम से 10 खंडवा से 8 बुरहानपुर से 2 इस प्रकार कुल 142 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें 8 से 18 वर्ष के अलावा अलग अलग वेट केटेगरी में 100 पुरुष एवं 42 महिला प्रतिभागी शामिल हुई। यहां से चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तर की प्रतियोगिता हेतु जाएंगे। बाक्सर अदिती के पिता सुरेंद्र चौहान ने बताया कि झाबुआ में शामिल हुए सभी प्रतियोगी विजयी हुए है। इसके पीछे सबसे महत्वपूर्ण भूमिका खिलाड़ियों के प्रशिक्षक अजय रिछारिया व नवीन कुमार की है। जिनके सतत मार्गदर्शन व प्रशिक्षण के कारण सभी खिलाड़ी कड़ी स्पर्धा के बीच जीत हासिल कर सके।
Share on WhatsApp