500 लठ्ठ भी तैयार है, ऐसा ईलाज करेंगे कि 307 भी नहीं लगेगी- पटेल
आंदोलन में दोनों विधायक सहित कांग्रेस नेताओं ने लिया भाग
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
मप्र कांग्रेस कमेटी के आहवान पर देष के किसानो के समर्थन मे कृषि कानुनो के विरोध मे जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को खंडवा-बडौदा हाईवे मार्ग स्थित सिनेमा चैराहा पर करीब दो घटे तक प्रदर्शन कर चक्काजाम किया। कांग्रेसी नेताओ एवं कार्यकर्ताओ ने मोदी सरकार की जनविरोधी एवं किसान विरोधी नितियो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मार्ग मे आवागमन हेतु यातायात बाधित रहा। कांग्रेसी नेताओ ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर कडा प्रहार करते हुए आक्रोश जताया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल, विधायक सुश्री कलावती भुरिया सहित कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता तथा किसान वर्ग बडी संख्या मे मोजूद थे।
महेश पटेल को कमजोर समझने की भूल मत करना
आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेताओं सहित दोनों विधायकों ने संबोधित किया। जब जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल की बारी आई और उन्हौंने अपने संबोधन के आरंभ में पटेल ने केंद्र की मोदी सरकार को किसान बिल पर आड़े हाथ लिया। किंतु कुछ ही देर में उन्हौंने अपने तेवर दिखाते हुए अपने राजनीतिक विरोधियों का नाम लिए बगैर खुली चुनौती देते हुए कहा कि जिस रोज महेश पटेल ने अपने वाली दिखाई तो यह गांव भी छुड़वा देंगे। पटेल ने कहा कि मैं चेतावनी देता हूं कि अभी भी संभल जाए नहीं तो उसका परिणाम ऐसा भुगतेंगे कि जिंदगी भर याद करेंगे महेश पटेल को। मुझे जेल भी जाना आता हैं सब करते आता है लेकिन कानून हाथ में नहीं लेंगे जिस रोज कानून हाथ में ले लिया उस रोज तुम्हारी ऐसी की तैसी कर देंगे कि आप लोग हमारा नाम लोगे। कांग्रेस कार्यकर्ता 15 साल तक नहीं डरा तो अब भी नहीं डरेगा। ऐसे लोग संभल कर रहे आज तो यह काला कानून के विरोध में चक्का जाम था किंतु अभी जो चल रहा है वे संभल कर रहे तो बहुत बढ़िया, नहीं तो जिस रोज दिमाग में ठान ली तो उस रोज देख लेना कि घर में से निकाल कर ऐसी हालत कर दूंगा कि आपको आलीराजपुर छोड़ कर जाना पड़ेगा। अगर चुनाव कराना है तो कल आ जाआ,े मैदान में आ जाओ। महेश पटेल तैयार है, कांग्रेस पार्टी तैयार है मेरे सब कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार है। अब दोगलेपन की राजनीति छोड़ दे। आज ईधर ने कल उधर की राजनीति छोड़ दे नहीं तो इसका परिणाम आप को भुगतना पड़ेगा जो लोग उल्टे सीधे धंघे कर रहे ऐसी राजनीति कर रहे है उसका जेल भी जाना पड़ेगा उसका मार भी पड़ेगी। आने वाले समय में बहुत जल्दी की वक्त आएगा। जो भी करना है सामने आकर करो पीठ के पीछे छुरा मत घोंपो। हम छुरा घोपना चालू कर दिया तो ऐसी हालत हो जाएगी कि पता भी नहीं चलेगा। दो चार लोग है पार्टी में चाहे कांगे्रस के हो या बीजेपी के हो लेकिन सोच समझकर रहे। शुद्ध राजनीति करे, हमे तो जनता ने जिताया है और नगर की जनता ही वापस जीताएगी। चाहे नगरपालिका का चुनाव करवा लो हम तैयार है। मैं खुला चैलेंज करता हूं महेश पटेल जेल जाने को नहीं डरता है न ही किसी से डरता हैं। तुम ये झूठी शिकायते करना बंद कर दो जिस रोज महेश पटेल की कालम चलेगी उस रोज ऐसी हालत कर दूंगा कि पता नहीं चलेगा। अभी जाकर समझा देना, समझ जाना। बहुत जल्दी ईलाज करते आता है, रैफर भी करते आता हैं, सब करते आता है। मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन दो तीन लोग है आने वाले समय में ऐसी हालत कर दूंगा कि अलीराजपुर में दिखेंगे नहीं। मैं खुलेआम चैलंेज करता हूं चाहे रिपोर्ट डाल दे या कुछ भी करे। 500 लठ्ठ तैयार करवा रखे है जिस रोज वे लठ्ठ निकल गए उस रोज आमना सामना भी होएगा। कौन सी धारा लगेगी 302 तो नहीं लगेगी, 307 भी नहीं लगेगी लेकिन उसको बिस्तर में पड़े ऐसा कर देंगे। उस पर जमानत हो जाती है। यह मत सोचना कि हम कुछ नहीं कर रहे है। पटेल परिवार नगर की जनता के साथ है। चार पांच लोगों ने पूरे नगर में खराबा कर रखा है जिस रोज सब उठ जाएंगे कि उन लोगों की कि ऐसी हालत हो जाएगी कि उनको भागते फुरसत नहीं मिलेगी यह सब करना छोड़ दो। नगर की जनता धार्मिक है सीदी सादी है। जबरन परेशान किया जाता यह सब करना छोड़ दे।
अभी चुनाव करा ले तो परिणाम सामने आ जाएंगे
श्री पटेल ने स्थानिय भाजपा नेताओ को आडे हाथो लेते हुए कहा कि पर्दे की आड मे नपा मे पिछले के दरवाजे से आकर जनता द्धारा चुने हुए नपाध्यक्ष को बेदखल करने का षडयंत्र रचा है। जिसे नगर की जनता कभी माफ नही करंेगी। श्री पटेल ने भाजपा नेताओ को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अभी चुनाव करा ले तो परिणाम सामने आ जाएंगे। यहां की जनता समझदार है, वह भाजपा के इस षडयंत्र को अच्छी तरह से समझ रहे है। कांग्रेस पार्टी बहुत मजबुत है आने वाले समय मे सबको सबक सिखा दंेगी। विधायक सुश्री भुरिया एवं विधायक पटेल ने मोदी सरकार की अलोचना करते हुए कहा कि देष का किसान विगत दो माह से अपने हक की लडाई के लिए सडको पर उतरकर आंदोलन कर रहा है, परंतु गंुगी बेहरी सरकार को कोई असर नही हो रहा है। देष मे बढती हुई महंगाई को लेकर आमजनता मे हाहाकार मचा हुआ है।
कार्यक्रम को कई वरिष्ठ नेताओ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पुर्व जिलाध्यक्ष राधेष्याम माहेष्वरी, सुमेरसिंह अजनार, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष षंकर बामनिया, कांग्रेसी नेता केलाष चैहान, मदन डावर, जितु अजनार, कमरु अजनार, देवालिया काका, उषान गरासिया, झमराला भाई, लईक भाई, खर्षिद दिवान, सुरेष सारडा, राजेंद्र टवली, ललीत जेन, गवरसिंह, अमान पठान, सुरेष परिहार, तरुण मंण्लोई, सोनु वर्मा, अजहर चंदेरी, सुरेंद्र चैहान, सलमान मकरानी, सुनिल भयडिया, राहुल ठकराव सहित बडी संख्या मे कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मोजुद थे। कार्यक्रम का संचालन सानी मकरानी ने किया एवं आभार राजेंद्र टवली ने माना। यह जानकारी जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रफीक कुरैषी ने दी।

