जिले में कांग्रेस पार्टी हुई आक्रामक

बिजली के बढ़े हुए बिल व कटौती को लेकर दिखाई गांधीगिरी तो पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि पर पीएम मोदी का जलाया पुतला
बिजली कंपनी के अधिकारी को पुष्प भेंटकर सौंपा ज्ञापन
अलीराजपुर न्यूज डेस्क।
 जिले ओर आसपास के अंचलों में बिजली की बेतहाशा कटौती ओर बिजली के भारी भरकम बिलों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने जनहित के मुद्दे को लेकर गत दिवस जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रभावी ओर अनूठा प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने गांधीगीरी दिखाते हुवे विरोधस्वरूप बिजली विभाग के अधिकारी को पुष्प भेंटकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही बिजली अधिकारीयो को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जिलेभर में बिजली कटौती का यही हाल रहा तो ब्लाक स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। 
वहीं दूसरी ओर जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला युवक कांग्रेस ने बस स्टैंड पर पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि पर  आक्रोश जाहिर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान एक युवक कांग्रेसी नेता झुलस ते हुए बाल बाल बचा हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और पुतला जलाने वालों को तितर-बितर कर जलता पुतला भी बुझाने की कोशिश की।
*बिजली कंपनी पर कार्यालय पर किया प्रदर्शन*
बिजली कंपनी के कार्यालय पर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके पूर्व जिला कांग्रेस कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश की भाजपा सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर नेताओं ने हाथों मे काली पटटी बांधकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर काला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेसी नेता ओर कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिलेभर में बिजली की बेतहाशा कटौती ओर बिजली के भारी बिलो को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार ओर बिजली अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने बिजली अधिकारी को बिजली कटोती के मामले को लेकर उन्हें गुलाब के फूल भेंटकर सम्मान किया। नेताओं ने अधिकारी के समक्ष जिलेभर मे हो रही बेतहाशा कटौती को लेकर अपना रोष जाहिर किया। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारी बिना मास्क पहनकर ही झापन लेने पहुंचे। उनको कांग्रेसी नेता महेश पटेल ने एक मास्क उपलब्ध कराया ओर हिदायत दी कि कोरोना महामारी के चलते शासन-प्रशासन की जारी गाईडलाईन का परिपालन करे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने बताया कि जब से मप्र में भाजपा की सरकार बैठी है तब से जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों मे बिजली की बेतहाशा कटौती की जा रही है। जनहित के मुददे को लेकर जिला कांग्रेस जिलेभर में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। 
24 घंटे बिजली के दावो की निकली हवा 
विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि कोरोनो महामारी के चलते लाक डाऊन के दौरान जिले के आदिवासी ग्रामीण सहित हर वर्ग के लोग परेशानियों का सामना कर रहे है। ऐसे में विद्युत कंपनी द्वारा कई उपभोक्ताओं को भारी भरकम राशि के बिल भेज दिए गए है। जिसके कारण कई परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे सरकार के 24 घंटे बिजली प्रदान करने के दावे की हवा निकल गई है। ज्ञापन का वाचन कांग्रेसी नेता  खुर्शीद अली दिवान ने किया। इस अवसर पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बापू पटेल, पिछडा वर्ग प्रकोठ जिलाध्यक्ष राजेन्द्र टवली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सारडा, वरिष्ठ नेता सुमेरिंसह अजनार, उरसान गरासिया, हाजी सिराज पठान, युवा नेता जहिर मुगल, सोनू वर्मा, तरुण मण्डलोई, राहुल ठकराव, ईरफान मंसूरी, राहुल भयडिया, संजय माहेश्वरी, ईकबाल मदनी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी।
बस  स्टेंड पर युवक कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला दहन किया 
 देश मे बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि एवं केंंद्र की भाजपा सरकार की नाकामी के विरोध मे मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जिला युवक कांग्रेस द्धारा बस स्टैंण्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेसियो द्धारा केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता द्धारा पुलिस को चकमा देकर पुतले का दहन किया गया। कुछ पुलिसकर्मी दौड़कर पुतला छीनने की कोशिश की, लेकिन तब तक पुतला आधा जल चुका था। इस अवसर पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बापू पटेल एवं प्रदेश सचिव सोनू वर्मा ने बताया कि देश में बढ़ती महंगाई एवं पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के विरोध मे उक्त कार्यक्रम जिले के शहर एवं ग्रामीण अंचलों मे 30 जून से 6 जुलाई तक प्रधानमंत्री का पुतला दहन कार्यकम चरणबद्ध सप्ताह तक चलता रहेगा। इस कार्य हेतु समस्त स्थानों पर प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी गई है। इस अवसर पर मप्र असंगठित कामगार काग्रेस प्रदेश सचिव जहीर मुगल, विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई, जिला महामंत्री राहुल भयडिया, सेवादल जिलाध्यक्ष राहुल ठकराल,  ईरफान मंसूरी, लोकेश निंगवाल, नरताम भयडिया आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
युवक कांग्रेस ने  सोंडवा ओर छकतला में  प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका* 
 बुधवार को ग्राम सोंडवा ओर छकतला में जिला युवक कांग्रेस द्धारा बस स्टैंण्ड चोक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेसियो द्धारा केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के  खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। दोनों स्थानों पर युवक कांग्रेस द्वारा सम्बंधित अधिकारी को झापन सोपा गया। छकतला में युवक कांग्रेस ने बिजली कटौती के विरोधस्वरूप बिजली अधिकारी और कर्मचारियों को पुष्प भी भेट किए।  इस अवसर पर सोंडवा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन भाई, जिला पंचायत सदस्य बिहारीलाल डावर,  छकतला पूर्व सरपंच उषान भाई, पूर्व सरपंच झमराला भाई, कांग्रेसी नेता दिवालिया काका, जिला महामंत्री राहुल भयडिया, सेवादल जिलाध्यक्ष राहुल ठकराल, नीरज भाई, लोकेश निंगवाल, राकेश कटवाड, नरताम भयडिया,लकेश निगवाल,मुकेश अमला, नरु चोगड, करचन भाई, राहुल वसुनिया, मनीष चौहान, महेश चौहान झरकली, हींगा भाई झडाना आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
Share on WhatsApp