कुछ दुकानों को छोड़ कर जोबट नगर रहा बंद
भाजपाईयों का कहना कांग्रेस के पास वर्तमान में कोई मुद्दा नहीं।
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दाम और अन्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आधे दिन यानी दोपहर एक बजे तक जोबट का बाजार भी लगभग बंद रहा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष निगम रेमण्ड ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर हमारे द्वारा जोबट नगर के व्यापारियों से चर्चा कर नगर बंद का निवेदन किया गया था। और व्यापारियों ने महंगाई के खिलाफ बंद का समर्थन कर अपने-अपने प्रतिष्ठान को दोपहर तक बंद रखकर सहयोग किया। कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है जब से देश में मोदी सरकार आए हैं तब से महंगाई बढ़ती ही जा रही है।पेट्रोल के भाव डीजल के भाव गैस सिलेंडर के भाव में प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है जिससे आम आदमी का जीना काफी कठिन हो चुका है।
किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष अशोक जैन का कहना है कि किराना व्यापारी संघ गैर राजनीतिक तथा सर्वधर्म समभाव की भावना से युक्त संगठित व्यापारी संगठन है। जो नगर के समस्त धार्मिक,राजनीतिक तथा सामाजिक संगठनों के साथ बिना किसी भेदभाव के सहयोग करता आया है और आगे भी करता रहेगा। इन सब को देखते हुए किराना संघ के वरिष्ठों से चर्चा के बाद हमारे द्वारा महंगाई को लेकर जो कांग्रेस के द्वारा नगर बंद किया गया है। उसका सहयोग किया गया। हमारे किराना संघ को राजनिति से कोई लेना देना नहीं है। हमारा उद्देश्य सिर्फ यह है कि नगर में शांति बरकरार रहे।
वहीं भाजपा मंडल महामंत्री वासुदेव वाणी का कहना है कि वर्तमान में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। तो वह पेट्रोल डीजल और बढ़ती महंगाई के मुद्दे को लेकर व्यापार और प्रतिष्ठान को बंद करवा रहे हैं। जिससे जनता परेशान हों रही है। भारतीय जनता पार्टी इस बंद का विरोध करती है वाणी ने कहा है कि जोबट में भाजपा समर्थित लोगों की दुकाने पूरे समय खुली रहीं ।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता सुनील खेड़े ने बंद के समर्थन में पूरे जिले के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें उसके लिए व्यापारियों का आभार माना साथ ही जिला प्रवक्ता खेड़े ने कहा कि महंगाई ने जनता कि कमर तोड़ दी है। कोई भी दिन ऐसा नहीं सुना जाता है कि आज पेट्रोल डीजल या गैस सिलेंडर के भाव में कुछ रुपयों की कमी हुई है प्रतिदिन भाव बढ़ता ही जा रहा है। जिससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।
Share on WhatsApp

