जोबट विधायक कलावती भूरिया के आरोपों पर चौहान ने किया पलटवार
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
राजनीति में पद आएंगे जाएंगे चुनाव में हार जीत चलती रहेगी लेकिन धर्म कायम रहना चाहिए और आलीराजपुर जिले में हिंदु धर्म को मानने वाले लोगों को धर्मांतरित करने का किसी भी प्रकार का प्रयास हम सफल नहीं होने देंगे। जोबट विधायक कलावती भूरिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि कलावती भूरिया इसाई मिशनरी के द्वारा किए जा रहे धर्मांतरण का सरंक्षण कर रही है और इसीलिए उनके द्वारा मुझ पर बेतुके आरोप लगाकर मैरे परिवार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है मै विधायक भूरिया से पुछना चाहता हूं कि बीस साल तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहने के बाद भी झाबुआ जिले में बड़ी मात्रा में हिंदु समाज के लोगों का धर्मांतरण हुआ लेकिन उन्होंने आज तक अपने धर्म को बचाने के लिए क्या कार्य किए। यह बात पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहीं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जोबट विधायक कलावती भूरिया ने जिला कांग्रेस के नेताओं के साथ मिलकर कलेक्टर सुरभि गुप्ता और एसपी विजय भागवानी को अलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपकर उनके विधानसभा क्षेत्र में अषांति फैलाने के आरोप लगाए थे। इसकी प्रतिक्रिया में नागरसिंह चौहान ने बुधवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर उन पर पलटवार किया।
हिंदुत्व पर आंच आएगी तो नागरसिंह चौहान डटकर मुकाबला करेगा
पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने आरोप लगाया कि जोबट विधायक कलावती भूरिया इसाई मिशनरी के लोगों का सरंक्षण कर रही है। चैहान ने कहा कि जोबट क्षेत्र में आने जाने के लिए मुझे कलावती भूरिया की अनुमति की आवश्यकता नहीं क्योंकि मे तो जोबट क्षेत्र का ही निवासी हूं। चौहान ने कहा कि मेरा लक्ष्य हिंदुत्व है और हिंदुत्व पर आंच आएगी तो नागरसिंह चौहान डटकर मुकाबला करेगा।
भूरिया परिवार धर्मांतरण पर चुप क्यों
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक चौहान ने कहा कि जो जिस धर्म में विश्वास करता है उसे उसी धर्म में रहने देना चाहिए लेकिन आज कल बड़ी मात्रा में गांव गांव में पादरी घुम रहे है और इस बात का गांव में रहने वाले लोगों द्वारा भी विरोध किया जा रहा है। झाबुआ में पूर्व में बड़ी मात्रा में धर्मांतरण हुए है लेकिन भूरिया परिवार द्वारा आज तक धर्मांतरण को लेकर किसी भी प्रकार का विरोध दर्ज नहीं करवाया गया है। चैहान ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा धर्मांतरण का विरोध कर रही है वैसे ही यदि कांग्रेस भी साथ दे तो क्षेत्र में किसी की हिम्मत नहीं कि धर्मांतरण करा सके।
ज्ञात रहे कि विगत दिवस उदयगढ़ जनपद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जांबुखेड़ा में इसाई पादरी एवं बाहर से आई हुई महिलाओं द्वारा ग्रामीण लोगों को उपचार के नाम पर उनका धर्म परिवर्तन कराने का कार्य किया जा रहा था जिसकी सूचना हिंदु युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी थी जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराते हुए उदयगढ़ थाने में इसकी शिकायत की थी। लेकिन बाहर से आई महिलाओं द्वारा समाज को अपमानित करने वाले शब्द कहे गए जिसके चलते वहां माहौल गरम हो गया था जिसके बाद मैं उदयगढ़ जाकर धरने में जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर के साथ शामिल हुआ। धरने में कांग्रेस के पूर्व जनपद अध्यक्ष कमरू अजनार भी शामिल हुए थे। धरना हिंदु समाज का व्यापक रूप से इसाई पादरी द्वारा धर्मांतरण के विरूद्ध कार्रवाई को लेकर था क्षेत्र में आए दिन दुर दराज के इलाकों तक धर्मांतरण की खबरे एवं इसाई मिशनरी द्वारा बिमारी का उपचार के नाम पर धर्मांतरण कराया जा रहा है जो हम सहन नहीं करेंगे। इस दौरान कटठीवाड़ा के पूर्व जनपद अध्यक्ष भदू भाई पचाया भी मौजूद थे।
