जोबट विधानसभा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली

कांग्रेस नेता महेश पटेल के निवास पर हुआ कार्यक्रम

जोबट भाजपा प्रत्याशी के मामा भी कांग्रेस में हुए शामिल 

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

विधानसभा चुनाव में जैसे जैसे मतदान की तारिख नजदीक आ रही है। वैसे वैसे पाला बदलने का क्रम भी जारी है। जिले की जोबट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की लोकप्रियता के चलते सैकड़ों कार्यकर्तागण इन दिनों कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर कांग्रेस प्रत्याशी सेना महेश पटेल को चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लेते हुए दिखाई दे रहे है। रविवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पटेल के बोरखड़ स्थित निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में जोबट विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। जिनका पुष्पमाला व कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। खास बात यह रही कि जोबट विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विशाल के मामा जगु भाई अरठी भी कांग्रेस में शामिल हुए। साथ ही ग्राम अडवाड़ा के उपसरपंच थानसिंह चौहान सहित ग्राम चकदी, उबलड़, गुढ़ा, अबगारी आदि ग्रामों के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए।



इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मप्र कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। पूरे प्रदेश की जनता का भाजपा से अब भाजपा से मोह भंग हो चुका है। भाजपा के 18 साल के शासन का अंत अब करीब है। प्रदेश में बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार से आम जनता का जीना बहुत दुश्वार हुआ जा रहा है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का क्रम पूरे प्रदेश में जारी है। आलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का मैं स्वागत करता हूं। इस अवसर पर जोबट विधानसभा की आब्जरवर ज्योति खन्ना ने कहा कि अब हमारी परीक्षा की घड़ी है। हमें कांग्रेस की रीति नीतियों से जन जन को अवगत कराना है और हमारे नेता कमलनाथजी को मुख्यमंत्री बनाना है। कांग्रेस की नीतियां हमेशा देश को एकजुट रखने की व सर्व धर्म समभाव की है।  मप्र की बेहतरी के लिए कांग्रेस में शामिल होने वाले एक एक कार्यकर्ता अब कांग्रेस के वचन पत्र को जन जन तक पहंुचाए व कांग्रेस की सरकार बनने पर दिए जाने वाले आम जनता के लाभों से अवगत कराए। 


वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पटेल ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि जोबट क्षेत्र के विकास में कांग्रेस प्रत्याशी सेना पटेल कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ेंगी। हम रात दिन मेहनत कर कांग्रेस सरकार की नीतियों से आम जनता के हित का काम करेंगे। संचालन सर्वेश सिसौदिया ने किया। इस अवसर पर आलीराजपुर विधानसभा आब्जवरवर विकं्रात चौहान, जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी प्रभु राठौर, सह प्रभारी मधु हिरोड़कर, जिला कंाग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चितल पंवार, पार्षद पुष्पाराजसिंह पटेल, अनूप सोमानी, राजेंद्र राठौर, ललीत जैन, श्याम मैलाना, इरफान मंसूरी सहित जोबट विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों के कांग्रेस कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।! 




Share on WhatsApp