कट्ठीवाड़ा क्षेत्र के आठ गांवों के सैकड़ों भाजपा सदस्यों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

कट्ठीवाड़ा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,

पूर्व जिला पंचायत सदस्य व अनेक जनप्रतिनिधि हुए शामिल

आतिशबाजी और गाजों बाजों के साथ बिरसा मुंडा स्थल पर हुआ स्वागत

प्रेम गुप्ता

कट्ठीवाड़ा। अलीराजपुर न्यूज़

चुनावों की बढ़ती सरगर्मी के बीच राजनीतिक दलों के बीच शह मात का दौर प्रारंभ हो चुका है, इसी क्रम में कांग्रेस ने बड़ी संख्या में कट्ठीवाड़ा अंचल से भाजपा कार्यकर्ताओं को सदस्यता देकर अपने पक्ष में माहौल करने की कोशिश की है। यहां  भाजपा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य व अनेक जनप्रतिनिधियों को आतिशबाजी व ढोल धमाकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई।  आरंभ में डूंगरी माता मैदान से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय तक ढोल दम को के साथ रैली निकाली गई रैली बस स्टैंड स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पहुंची जहां पर कांग्रेस प्रत्याशी सेना पटेल अन्य अतिथियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बरेली यहां से आरंभ होकर कांग्रेस कार्यालय पर पहुंची।


पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित आठ गांवों के भाजपा सदस्य हुए शामिल



बुधवार को भाजपा की नेत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य गायत्री तोमर अपने साथ अनेक समर्थकों को लेकर कांग्रेस में शामिल हुई। वे पहले जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी रह चुकी है। उनके साथ वाव करा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व पूर्व सरपंच कैलाश तोमर, ग्राम कवछा के पूर्व सरपंच राजू वाखला, उपसरपंच पार सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शकील शेख राजू सहित काछला, गनपतफलिया, डाबचा, नानिबडोई, कासटपानी, वाव, करा, जैतपुर,खामड़का क्षेत्र के ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।


 इस अवसर पर सेना महेश पटेल, महेश पटेल, सहित हिमाचल से आई  कांग्रेस पर्यवेक्षक ज्योति खन्ना, जिला कांग्रेस प्रभारी प्रभु राठौड़ सहित भरतराज सिंह, गोहयडा भाई, पार सिंह बारिया, संदीप कनेश, कमल कनेश, शान नकवी, इरशाद शेख लोहार व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share on WhatsApp