गरीबों, आदिवासियों की हर लड़ाई लड़ेंगे-सेना महेश पटेल

डूँगरी माता, मेघमांडवा, बिरसा मुंडा के दर्शन कर किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, 

जनता,कार्यकर्ताओं ने सेना पटेल को पुष्प मालाऐं भेंट कर दी अग्रिम शुभकामनाएं

प्रेम गुप्ता

आलीराजपुर न्यूज। कठ्ठीवाड़ा

गरीबों, आदिवासियों की हर लड़ाई लड़ेंगे और उन्हें उनके हक दिलाएंगे। क्षेत्र के नायक समुदाय के साथ हो रहे अन्याय को रोकेंगे और सरकार बनते ही उन्हें अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का काम करेंगे। यहां ऐसा कोई काम नही हो सकेगा 1जो जल, जंगल, जमीन को उजाड़ने वाला हो ये बात सेना महेश पटेल ने मंगलवार को कन्या आश्रम मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय के शुभारंभ पर वहां उपस्थित ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं के समक्ष कही। 



डूंगरिमाता, बिरसामुंडा के दर्शन किए

सुबह ग्यारह बजे कांग्रेस प्रत्याशी सेना महेश पटेल ने  सर्वप्रथम स्थानिय आदिवासी समुदाय के आस्था केंद्र डूंगरिमाता के दर्शन कर पैदल जन सम्पर्क भी किया। इस दौरान ग्रामीणों,  कार्यकर्ताओं ने पुष्पहारों से उनका स्वागत किया। झण्डाचोक स्थित क्रांतिसूर्य बिरसामुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। कस्बे के लोगों ने सेना पटेल का अभिनंदन किया। 



कलावती भूरिया को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस कार्यालय के शुभारंभ के बाद सर्वप्रथम क्षेत्र की पूर्व विधायक स्व कलावती भूरिया को माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को बूथ क्रमांक 1 से अंतिम बूथ तक सभी बूथों पर लीड लेने की बात कहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचकर उन्हें जोड़े। पटेल ने कहा कि उनके जितने पर हर कार्यकर्ता स्वयं विधायक होगा। 



नए, पुराने कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी

सेना महेश पटेल को प्रत्याशी बनाए जाने पर कट्ठीवाड़ा क्षेत्र के नए, पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। आसपास के अंचलों से लगाकर सभी स्थानीय नेता, कार्यकार्याओं की इस अवसर पर अच्छी उपस्थित रही। ब्लॉक अध्यक्ष पार सिंह बारिया ने स्वागत उद्बोधन दिया, वरिष्ठ नेता ओम गुप्ता ने आभार माना। इस अवसर पर भरतराज सिंह, गोहयडा भाई, वरसिंह बारिया,शान नकवी, इरशाद लोहार, गमजी भाई, कैलास तोमर, कमल कनेश सहित सैकड़ों स्थानीय व आमखुट, चांदपुर, आजादनगर, आलीराजपुर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share on WhatsApp