स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस का आयोजन जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खेल परिसर मैदान अलीराजपुर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हुआ, जिसमें कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। 



तत्पष्चात राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पष्चात कलेक्टर श्री सिंह द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश के नागरिकों के नाम संदेश का वाचन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री सिंह द्वारा परेड की सलामी लेकर परेड कमांडरों से परिचय लिया गया।




 कलेक्टर श्री सिंह द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में छोडे गए। सशस्त्र पुलिस बल ने हर्ष फायर किया। तत्पष्चात परेड द्वारा मार्च पास्ट की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंट करते हुए कलेक्टर श्री सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चौहान, विधायक श्री मुकेश पटेल ने सम्मान किया गया। इसके बाद विद्यालयीन बच्चों ने पीटी का प्रदर्शन किया। तत्पष्चात विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने राष्ट्रभक्ति से जुडी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।





 परेड में एसएएफ दल एवं जिला पुलिस बल संयुक्त रूप से प्रथम, होमगार्ड दल द्वितीय स्थान पर रहे। उन्हें ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। एनसीसी में शासकीय महाविद्यालय अलीराजपुर सीनियर प्रथम एवं स्कॉउट दल द्वितीय पर रहे। परेड में जिला महिला पुलिस बल, वन विभाग, एनसीसी सीनियर, विभिन्न विद्यालय के स्कॉउट दल द्वारा भी मार्च पास्ट में हिस्सा लेते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दी गई। जवाहर नवोदय विद्यालय अलीराजपुर के बच्चों ने बैंड की सुमधुर प्रस्तुति दी। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री चेतनसिंह बघेल ने किया। सहायक परेड कमांडर श्री मनीष गिरी थे। 





देषभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक आयोजन की मनमोहक प्रस्तुतियां विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रस्तुत की। इसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अलीराजपुर प्रथम, पटेल पब्लिक स्कूल अलीराजपुर द्वितीय एवं स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ अलीराजपुर तृतीय रहें। सांस्कृतिक प्रस्तुति में डान बास्को अकादमी अलीराजपुर के बच्चों ने भी आकर्षक प्रस्तुति दी। तत्पष्चात जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारीगण-कर्मचारीगण एवं मैदानी स्तर के कर्मचारीगण को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, अलीराजपुर विधायक श्री मुकेष पटेल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संस्कृति जैन, पूर्व विधायक श्री नागरसिंह चौहान, नगर पालिका अलीराजपुर अध्यक्ष श्री रितेष डावर, नपा उपाध्यक्ष श्री मकू परवाल सहित अन्य गणमान्यजन, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण-कर्मचारीगण, नागरिकगण व मीडिया प्रतिनिधिगण बडी संख्या में स्कूली बच्चें आदि उपस्थित हुए। 


स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट सहित अन्य कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण

जिलेे में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने अपने निवास के साथ-साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट कार्य करते हुए योजनाओं और कार्यों को बेहतर तरीके क्रियान्वित करते हुए जिले को प्रदेष स्तर पर प्रथम पायदान पर लाने हेतु हर संभव प्रयास का आह्वान किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री जानकी यादव, एसडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड सहित विभिन्न विभागों अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद थे। 



Share on WhatsApp