दो करोड़ पच्चीस लाख पचास हजार छः सौ चौदह रूपये के अवार्ड पारित
आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।
जिला अलीराजपुर एवं तहसील जोबट के समस्त न्यायालयों में माननीय श्री अरूण कुमार वर्मा, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीराजपुर के मार्गदर्शन में गत दिवस नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष माननीय श्री अरूण कुमार वर्मा एवं श्री विजय कुमार गेहलोत अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया। कार्यक्रम में श्री आर.एल. शाक्य द्वितीय जिला न्यायाधीश/प्रभारी अधिकारी (नेशनल.लो.अदा.), श्री दिनेश देवडा जिला न्यायाधीश/सचिव जिविसेप्रा, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री अभिषेक गोयल, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªेट श्री सुरेश कुमार शर्मा, न्यायाधीशगण श्री रूपेष कुमार साहू, श्री नितीन वर्मा, श्री शुभम नीमा, सहायक जिला लोक अभियोजन श्री पी.एस. ओहरिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सिमोन सुलिया, अधिवक्तागण, अभियोजन अधिकारीगण व न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
जिला न्यायालय अलीराजपुर एवं तहसील न्यायालय जोबट में कुल 10 न्यायिक खण्डपीठ गठित की गई थी। लोक अदालत में न्यायालय परिसर में बैंक, नगरपालिका एवं विद्युत विभाग के काउंटर लगाये गये, लोक अदालत में न्यायालय के लंबित राजीनामा योग्य कुल 1731 प्रकरण रैफर किये गये, जिसमें से 184 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण करते हुए कुल राशि रू. 21055715 (दो करोड़ दस लाख पचपन हजार सात सौ पंद्रह रूपये मात्र) के अवार्ड पारित किये गये एवं प्रीलिटिगेशन के कुल 1495 प्रकरण रखे गये जिसमें से कुल 45 प्रकरणों का निराकरण करते हुए राशि रू. 1494899 (चौदह लाख चौरान्यबे हजार आठ सौ निन्यानबे रूपये मात्र) के अवार्ड पारित किये गये। मोटर दुर्घटना दावा के विभिन्न प्रकरणों में आहतों को और मृतकों के आश्रितों को संपूर्ण जिले में कुल 16436000 एक करोड़ चौसठ लाख छत्तीस हजार रूपये के अवार्ड पारित किये गये। लोक अदालत से निराकृत प्रकरणों के पक्षकारों को विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष- आम, जामुन, कटहल, काजु, जाम, आंवला, नीम, आदि को न्याय वृक्ष के रूप में वितरित किये गये।
जिला न्यायालय में ध्वजारोहण हुआ, पौधारोपण किया गयाप्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलीराजपुर श्री अरूण कुमार वर्मा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर अलीराजपुर में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में श्री आर.एल. शाक्य द्वितीय जिला न्यायाधीश/प्रभारी अधिकारी (नेशनल.लो.अदा.), श्री दिनेश देवडा जिला न्यायाधीश/सचिव जिविसेप्रा, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री अभिषेक गोयल, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªेट श्री सुरेश कुमार शर्मा, न्यायाधीशगण श्री रूपेष कुमार साहू, श्री नितीन वर्मा, श्री शुभम नीमा, सहायक जिला लोक अभियोजन श्री पी.एस. ओहरिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सिमोन सुलिया,जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष श्री विजय गेहलोत सहित अधिवक्तागण, अभियोजन अधिकारीगण व न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पष्चात् न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
न्यायालय परिसर से तिरंगा यात्रा बाईक रैली निकाली गई
जिला न्यायालय अलीराजपुर द्वारा जिला मुख्यालय पर ‘‘तिरंगा यात्रा बाईक रैली’’ निकाली गई। तिरंगा यात्रा बाईक रैली को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय अलीराजपुर श्री अरूण कुमार वर्मा द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया। यह तिरंगा यात्रा जिला न्यायालय अलीराजपुर से प्रारंभ होकर सिनेमा चौराहा, प्रतापगंज मार्ग, नीम चौक, झंडा चौक, दाहोद नाका, झंडा चौक, बस स्टेण्ड होकर जिला न्यायालय अलीराजपुर पर समापन हुआ।



.jpg)