स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर,एसपी सहित प्रसाशन ने किया बच्चों के साथ भोजन

बच्चों को आजादी का महत्व बताया 

आलीराजपुर न्यूज के लिए नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट।

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम राजावाट के माध्यमिक विद्यालय राजावाट  में मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत विशेष भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह सर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जी जैन, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज सिंह सर, संयुक्त कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त सुश्री जानकी यादव जी, अनुविभागीय राजस्व एवं दंडाधिकारी सुश्री लक्ष्मी गामड़ जी सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।


इस अवसर पर माननीय कलेक्टर सर द्वारा छात्र छात्राओं को को मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रदान किया गया। साथी आजादी के महत्व की जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम का संचालन शरद क्षीरसागर(प्राचार्य हाईस्कूल राजावाट) द्वारा किया गया। आभार बी.एस. कनेश (संकुल प्राचार्य-जनशिक्षा केंद्र बालक उ.मा.वि. नानपुर)द्वारा व्यक्त किया गया।


Share on WhatsApp