साईं मंदिर नानपुर में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष का जन्मोत्सव मनाया

चवालीस दीप श्रंखला उन्नति व खुशहाली के लिए प्रज्वलित की गई 

अलीराजपुर न्यूज।

 नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट।

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष एवं अलीराजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक श्री नागर सिंह चौहान का 44 वां जन्मदिन स्थानीय साईं मंदिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य जन, पार्टी के कार्यकर्ता एजिले के जनप्रतिनिधि गण, क्षेत्रीय सरपंच गण एवं साई सेवा समिति के सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम सांई बाबा की पूजा अर्चना करने के उपरांत पूर्व विधायक श्री चौहान के 44 वे जन्मउत्सव पर 44 दीपों की श्रंखला प्रज्वलित कर उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की गई। साथ ही क्षेत्र की उन्नति व खुशहाली के लिए भी कामना की गई।



उसके बाद सांई सेवा समिति द्वारा उनका शाल,श्रीफल और पुष्प हार के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।  सांई मंदिर परिसर में ही विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण भी सभी के सहयोग से किया गया। श्री चौहान ने इस अवसर पर भावुक होकर कहा कि आप सभी मेरा आत्मबल है जो मुझे लगातार ऊर्जा प्रदान करता है ।साई बाबा के दरबार मे उनका आशीर्वाद और आप सभी का स्नेह मुझे निरन्तर आगे बढ़ने व आप सभी का साथ देने के लिए प्रेरित करता रहेगा ।उनके साथ नगर पालिका अलीराजपुर अध्यक्ष रितेश डावर,भाजपा व भाजयुमो के पदाधिकारी सहित अनेक नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का काफिला भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुआ । 



इस आयोजन के उपरांत  वे भिलट देव शिव मंदिर समिति द्वारा माली जी की बाड़ी में नागपंचमी पर आयोजित कार्यक्रम में भी पहुंचे ।जहाँ मन्दिर दर्शन कर भंडारे में सम्मिलित हुए । साथ ही उनके समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ जितेंद्र वाणी घोटु सेठ के निवास पर केक काटकर भी खुशियां व्यक्त की साथ .साथ उपस्थित युवा साथियों के प्रति स्नेह व्यक्त किया ।भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास माहेश्वरी,नानपुर सरपंच सकरी समरथ मौर्य, प्रवीण वाणी, घनश्याम माली, शैलेंद्र वाणी, विजय वाणी, देवेंद्र वाणी, अखिलेश, हिमांशु, विजय, अमित आदि उपस्थित थे। इसके पश्चात श्री चौहान ने कैलाशचंद्र वाणी सेठ के निवास पर जाकर उनके पैर छूकर आर्शीवाद लिया व उनके साथ केके काटा।



Share on WhatsApp