महंगाई एवं बेरोजगारी मुददो को लेकर कांग्रेसी नेता उतरे सड़कों पर,* *सरकार की जनविरोधी नीतियों के

विरोध मे नारेबाजी कर किया धरना- प्रदर्शन 

आशुतोष पंचोली 

आलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ

मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे शुक्रवार को देश मे बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजनाओ, जीएसटी सहित आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों एवं केंद्र सरकार व राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध मे बस स्टैंण्ड पर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार धरना- प्रदर्शन किया। धरना- प्रदर्शन मे कांग्रेसी नेताओं ने बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी के विरोध मे केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, प्रभारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर,  विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शहर व युवक कांग्रेस, पंच-सरपंच सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।



*भाजपा सरकार के राज मे महंगाई चरम पर*

स्थानिय बस स्टैंण्ड पर आयोजित धरना- प्रदर्शन को जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य मे भाजपा सरकार के राज मे इन दिनो देश में महंगाई चरम पर है, चारों ओर महंगाई व बेरोजगारी से हाहाकार मचा हुआ है। लेकिन केद्र व राज्य की तानाशाह सरकार को महंगाई व बेरोजगारी की समस्याओ से कोई सरोकार नही है। इतना ही नहीं केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा प्री पैकेजड अनाज, आटा, शहद, दही जैसी आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लागू कर आमजनों के साथ अन्याय किया है। इस दौरान श्री पटेल ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिले का प्रशासन पूरी तरह से भाजपा नेताओं के दबाव मे कार्य कर रहा है। जिले मे कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है, आए दिन जिलेभर मे अपराध की घटनाए हो रही है। पुलिस प्रशासन कांग्रेसी कार्यकर्ताओ पर झूठे मुकदमे दर्ज कर परेशान करने का काम कर रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर पुरजोर विरोध करेगी। श्री पटेल ने जिले में शिक्षा के पिछड़ेपन और बदहाली को लेकर जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जिले के कई स्कूल शिक्षकों के अभाव मे बंद पड़े हुए है, कलेक्टर साहब को वहां ध्यान देकर शिक्षक विहिन स्कूलों मे शिक्षकों की भर्ती कर उसे चालू करवाने के प्रयास करवाना चाहिए। श्री पटेल ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी 09 अगस्त तक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई तो कलेक्टोरेट कार्यालय का घेराव कर शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। जिला कांगेस प्रभारी ओमप्रकाश राठौर ने कहा कि आज देश मे पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल सहित अन्य वस्तुओं मे भारी बढ़ोतरी हो गई है। देश की अर्थव्यवस्था चरमरा रही है, बेरोजगारी चरम पर, बेरोजगार युवक रोजगार के लिए इधर से उधर भटक रहा है। श्री राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्णयानुसार अब जाति प्रमाण-पत्र बनवाने में प्रत्येक को करीब चार से पांच हजार का खर्चा आने वाला है। जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। कार्यक्रम को युवा विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई, पूर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर बामनिया, कांग्रेसी नेता सुरपाल अजनार, सुरेश सारडा, हरीश भाबर, अमान पठान आदि ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियो की घोर निंदा की। 


*ये रहे मौजूद* 

इस अवसर पर अलीराजपुर ब्लाँक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश चौहान, आजाद नगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लईक भाई, छकतला ब्लाँक कांग्रेस अध्यक्ष ऊषान गरासिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चितल पंवार, कांग्रेसी नेता खुर्शिद अली दिवान, राजेंद्र टवली, दिलीप पटेल, महेंद्र रावत, सोनु वर्मा, अजहर चंदेरी, सरपंच अंगरसिह, सरपंच खुमला भाई, सरपंच संजय रावत, सरपंच दिलीप कनेश, पूर्व सरपंच गवरसिंह, जनपद पंचायत सदस्य प्रताप भाई, अनूप सोमानी, धनसिंह चौहान, ईरफान मंसुरी सहित बडी संख्या मे पंच-सरपंच व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share on WhatsApp