दक्षिण भारतीय परिधान पहन कर मनाया नववर्ष

नव वर्ष की संध्या पर भारतीय संस्कृति के अनुरूप हुआ आयोजन

अलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।!

अलीराजपुर नगर के एमजी रोड स्थित  कुआं फलीया  मैं नव वर्ष की संध्या पर भारतीय संस्कृति के अनुरूप परिधान पहनकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, आयोजन में सर्वप्रथम संध्या में सभी परिवारों द्वारा अपने घर के आगे दीप प्रज्वलित किए गए, उसके पश्चात सभी ने एक दूसरे को मिलकर बधाई शुभकामनाएं दी।


 वह फलीया के निवासियों का सहभोज का आयोजन भी रखा गया, आयोजन मैं धार्मिक भजनों पर युवक-युवतियों ने नृत्य कर समा बांधा, कार्यक्रम के पश्चात कुआं फ़लिया के सभी पुरुष महिलाएं एवं बच्चे ढोल से नगर भ्रमण पर निकले व नगर वासियों हो बधाई दी।


 सभी ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप दक्षिण भारतीय वेशभूषा धारण की हुई थी ,सभी भारत माता की जय जयकारा लगाते हुए चल रहे थे ।उल्लेखनीय है कुआँ फ़लिया में सभी कार्यक्रमों को अलग तरीके से किया जाता है।कार्यक्रम को लेकर नगर में सराहना की जा रही है।





Share on WhatsApp