झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया व कांग्रेस नेता महेश पटेल में सुलह के आसार

कमलनाथ जी की अगुवाई में भोपाल में जिले के कांग्रेस नेताओं की सार्थक बैठक सम्पन्न

आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।।
गत दिनों भोपाल में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की अगुवाई में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे आलीराजपुर जिले में कांग्रेस को मजबूत बनाये जाने,कांग्रेस सदस्यता अभियान को जोर शोर से आगे बढ़ाने तथा 
पिछले दिनों अलीराजपुर जिले में  जो अवांछित घटनाक्रम हुए थे उसके सम्बन्ध में सार्थक चर्चा हुई।इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजयसिंह राहुल भैया,पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन आदि उपस्थित थे।प्रेस वार्ता के द्वारा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश  पटेल ने बताया कि जिले में पिछले दिनों कांग्रेस नेताओं के बीच  कुछ गलफ़हमियों के चलते घटनाक्रम हो गये थे जिनका निराकरण माननीय श्री कमल नाथ जी के मार्गदर्शन में निकाल लिया जाएगा।

आपने बताया कि श्री कांतिलाल भूरिया क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सम्मानीय आदिवासी नेता हैं जिनके मेरे पूज्य पिता स्व. श्री वेस्ता पटेल जी से भी मधुर संबंध रहे हैं।मैं उनका सम्मान करता हूँ ओर आगे भी करता रहूंगा।मेरे परिवार एवं श्री कांतिलाल भूरिया जी के परिवार के बीच व्यक्तिगत एवं आपसी संबंध हमेशा प्रगाढ़ रहेंगे। 


देखिए वीडियो क्या कह रहे हैं महेश पटेल

आदिवासी बहुल जिले में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए हमेशा कृत संकल्पित है व हम एकजुटता से कार्य करेंगे।आपने बताया कि आगामी दिनों में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत,जिला पंचायत,नगर पालिका आदि के चुनाव होना है जिसमे कांग्रेस के उमीदवारों को भारी बहुमत से चुनाव जिताने के सम्बंध में आवश्यक रणनीति पर भी चर्चा की गई। उक्त बैठक में विधायक मुकेश पटेल जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर आदि नेता  उपस्थित थे।

Share on WhatsApp