जनपद पंचायत जोबट में कार्य की गति बहुत धीमी, हितग्राहियों को नहीं मिल रहा लाभ

शासन की योजनाओं का सही क्रियान्वयन नही

अलीराजपुर न्यूज़।

बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री

  जनपद पंचायत जोबट में कार्यपालन अधिकारी के पद पर जब से  लक्ष्मण सिंह राठौड़ पदस्थ हुए है तभी से जनपद पंचायत क्षेत्र में कार्य की गति बहुत धीमी है। जनपद पंचायत के ग्रामों केकई हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल रहा है इससे ग्रामीणों व हितग्राहियों में जनपद सीओ के प्रति गंभीर नाराजगी है।।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष2016.17 से 2021.22 तक 6700 कुटीर स्वीकृत हुए है। लेकिन वर्तमान में 2700 कुटीर अपूर्ण पड़े हैए जोबट जनपद पंचायत में शाशन द्वारा अनेक कुटीर अपूर्ण है। इस ओर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जोबट का कोई ध्यान नहीं है।


उक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुक्षी से प्रतिदिन अप डाउन करते है इसलिए कूप एवं आवास पर इनका कोई ध्यान नही हैए क्यूँकि उक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी 11 बजे आकर पाँच बजे चले जाते है। उधर पूर्व में जनपद अध्यक्ष शकुंतला डुडवे ने निष्क्रियता के अनेक आरोप लगाए थे। उक्त जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर भी अपूर्ण कार्यों को पूर्ण बताकर ग़लत जानकरिया प्रेशित की है। जिसके प्रमाण इस प्रतिनिधि के पास हैएउक्त सी इ ओ को जनपद पंचायत जोबट क्षेत्र में कुटीर आवास की प्रगति नही होने पर शाशन द्वारा नोटिस भी दिया गया हैए स्मरण रहे की जोबट जनपद पंचायत क्षेत्र में 29 आंगनवाड़िया स्वीकृत हुई है। लेकिन उक्त मुख्यकार्यपालन अधीकारी की निष्क्रियता से अनेक जगह कार्य नाम मात्र के प्रारम्भ हुए है।

कुछ हितग्राहियों ने बताया की उनकी आवास की राशि दूसरों के खातों में डाल दी है। जिसके कारण वे परेशान हो रहे है। स्मरण रहे की एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधान मंत्री ग़रीबों को मकान बनाकर शासन की योजना का क्रियान्वयन कर रहे है। वही दूसरी ओर जनपद पंचायत जोबट क्षेत्र में शासन की योजनाओं का सरेआम धज्जियाँ उड़ रही है।उधर जनपद अध्यक्ष शकुंतला डुडवे ने उक्त सी ई ओ के कार्य पर पूर्व से ही असंतोष जताया है। जनपद अध्यक्ष ने बताया की उक्त सी ई ओ जनपद क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों की समय पर उन्हें सूचना भी नहीं देते है।

इस मामले में जब सीईओ राठौड़ से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

Share on WhatsApp