जोबट विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त क़ानून व्यवस्था एवं क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों के सम्बंध में विधायक श्रीमती रावत ने गृह मंत्री को अवगत कराया
आलीराजपुर न्यूज़।
बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री
जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सुलोचना रावत ने प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से सविस्तार चर्चा की एवं जोबट विधानसभा की सारी जानकरिया प्राप्त की क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सुलोचना रावत ने गृह मंत्री को बताया की ज़िले में पदस्थ ज़िला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह का कार्य संतोष जनक है। उनके सफल मार्ग दर्शन में पूरे ज़िले में अच्छा नियंत्रण है।
ज़िला पुलिस अधीक्षक पूरे ज़िले में सक्रियता पूर्वक कार्य कर रहे है’
गृह मंत्री ने क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रावत से जोबट भगोरिया में हुई घटना एवं बोरी में हुई घटना एवं जोबट विधानसभा क्षेत्र में हो रही विभिन्न घटनाएँ एवं ज़िले में हो रही घटनाओं की सविस्तार जानकरिया प्राप्त की एवं आश्वासन दिया की ज़िले में क़ानून व्यवस्था पर सख़्त निगाह रखी जावेगी। साथ ही शीघ्र ही भोपाल से गृह सचिव को अलीराजपुर ज़िले का दोरा करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है। विधायक श्रीमती रावत में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को बिंदुवार जोबट विधानसभा क्षेत्र की सारी वस्तु स्थिति से अवगत कराया क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रावत ने इस प्रतिनिधि को चर्चा करते हुए बताया की अलीराजपुर ज़िले में पदस्थ डी पीं सी ; ज़िला परियोजना समवय द्ध मनमाने ढंग से कार्य कर रहे है। तथा मन माने ढंग से बी आर सी की नियुक्तिया की जा रही हैएजबकि ज़िले में लम्बे समय से पदस्थ सी एस सी एवं बी आर सी को नही हटा रहे है। श्रीमती रावत ने बताया की उक्त डी पीसी की अनेक शिकायतें भ्रमण पर उन्हें प्राप्त हुइ हे साथ हाई उन्हें यह भी जानकरिया प्राप्त हुई की
क्षेत्र में स्कूलों में कई पद रिक्त पड़े हैए उसके बाद भी उन संस्थाओ से प्रभारी प्राचार्य को हटाकर बी आर सी बना रहे है’
प्रभारी प्राचार्य के हटने से स्कूलों में पड़ाई नही हो पा रही हैएइस सम्बंध में विधायक श्रीमती रावत ने ज़िला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को उक्त डी पीं सी की सारी शिकायतें की है। श्रीमती रावत ने बताया की उक्त डीपीसी पूर्व में सीधी ज़िले में पदस्थ थे वहा पर 24 लाख का ग़बन होकर जाँच चल रही हे तथा जिसकी रिकवरी हुई हैए उसके बाद भी उक्त अधिकारी ज़िले में केसे पदस्थ है। विधायक श्रीमती रावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं ज़िले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगाऊँ को एक फेक्स प्रेषित कर ज़िले में पदस्थ डी पी सी को तत्काल हटाने की माँग की श्रीमती रावत ने बताया की जबसे ज़िले में उक्त डी पीं सी दिवेदी पदस्थ हुए हे तभी से ज़िले में शिक्षा का स्तर दिनो दिन गिर रहा है। श्रीमती रावत ने ज़िला कलेक्टर से तत्काल डी पीं सी के कार्यकाल की जाँच की माँग करते हुए बी आर सी की नियुक्तियो पर भी सवाल खड़ा किया है।विधायक श्रीमती रावत ने बताया की वे शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजस्व मंत्री गोविंद सिंह आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह एवं लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव से भोपाल में भेंट करेगी एवं जोबट विधानसभा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से अवगत करावेगी तथा जोबट विधानसभा क्षेत्र में पदस्थ निष्क्रिय अधिकारियों को तत्काल हटाने की पहल करेंगी। श्रीमती रावत ने बताया की जब से उन्होंने उपचुनाव जीता हैएउसके पाँच माह में जोबट विधानसभा क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य स्वीकृत हुए है। श्रीमती रावत ने बताया की जोबट शहर में खेल स्टडियम हेतु मुख्यमंत्री ने पाँच करोड़ रुपए तीरंदाज़ी सेंटर हेतु दो करोड़ रुपए साथ हाई जोबट विधानसभा क्षेत्र में अनेक बड़े. बड़े तालाब एवं रोड़ों की स्वीकृतियाँ मुख्यमंत्री जी ने दी है। जिसका भूमि पूजन स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगाऊ माह अप्रेल के प्रथम एवं द्वितीय सप्ताह में करेंगे श्रीमती रावत ने बताया की जोबट विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने अनेक रोड़ों की स्वीकृतियाँ प्रदाय की है साथ ही जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने जोबट विधानसभा क्षेत्र में अनेक बड़े बड़े तालाब स्वीकृत किए है। श्रीमती रावत ने बताया की जोबट में एस डी एम कार्यालय हेतु राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को शीघ्र ही प्रस्ताव प्रेषित किया जा रहा हैए साथ हाई भाबरा में न्यायालय ; कोर्ट द्ध हेतु विधि मंत्री को प्रस्ताव प्रेषित कर रही हूँ क्यूँकि वर्तमान में भाबरा से जोबट की दूरी लगभग 35 किलो मीटर है। तथा भाबरा वासियो को जोबट न्यायालय बहुत दूर पड़ता हैए इस हेतु विधि मंत्री से शीघ्र हाई भाबरा में न्यायालय ; कोर्ट द्ध स्वीकृत करने हेतु विशेष पहल करूँगीएआपने बताया की मेने चुनाव में जहाँ जहाँ वादे किए थे उन्हें हर सम्भव पूरा करूँगी।