रंग पंचमी पर हिंदू समाज की ऐतिहासिक फाग यात्रा ने जमकर चढ़ाया केसरिया रंग

केसरिया गुलाल से सराबोर हुआ नगर, पर्व पर छाई रंगों की मस्ती

आशुतोष पंचोली

अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ

रंग पंचमी पर नगर के हिंदू समाज में रंगों का उल्लास जमकर दिखा, समग्र हिंदू समाज की पहली बार ऐतिहासिक फाग यात्रा निकाली गई। इस फाग यात्रा आयोजन के लिए विगत 1 सप्ताह से नगर में जमकर तैयारियां की गई थी, फाग यात्रा के माहौल को अभूतपूर्व बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं ने बच्चों के साथ जमकर मेहनत की। जिसका नतीजा रंग पंचमी के दिन पूरे नगर मैं दिखाई दिया।।


 रंगों से सराबोर हुए माहौल में सभी नागरिक जन 2 साल से कोरोना की पीड़ा को भूल कर अपने पर्वों की खुशियों को झलकाते हुए दिखाई दिए। इस ऐतिहासिक फाग यात्रा ने नगर में कई सारे नए आयाम स्थापित कर दिए। फाग यात्रा के पूरे मार्ग पर रंग गुलाल ही बिखरा हुआ नजर आया। फाग यात्रा में केसरिया गुलाल के साथ-साथ केसरिया ध्वज भी लहराते हुए दिखाई दिए।






 पहली बार हिन्दू समाज की फाग उत्सव यात्रा का आगाज अलीराजपुर नगर में हुआ जिसमें समस्त हिन्दू समाज के बच्चे, महिलाएँ, पुरुष, बुजुर्ग, सभी शामिल हुए।नगर में यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ, लोगों में फाग उत्सव यात्रा को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखा गया,। यात्रा में केसरिया गुलाल की फायर मशीन के माध्यम से गुलाल वर्षा की गई।




 राम भगवान की चलित झांकी, व डीजे रहा आकर्षक का केंद्र। फाग यात्रा में पूरा नगर केसरिया गुलाल से रंगीन व भगवामय हो गया। गुलाब के फूलो की पुष्प वर्षा भी की गई, डीजे की धुन पर महिला, पुरूष, बच्चें सभी जमकर थिरके। यात्रा में हाथों में कई लोगो ने केसरिया झंडे ले रखे थे जो लहराते हुए नजर आए।




फाग यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से जगह जगह पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन का अमला भी तैनात रहा।यह फाग उत्सव यात्रा बस स्टैंड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से मुख्य मार्ग होते हुए रामदेव मन्दिर चौराहा पर पहुँची जहाँ स्वल्पाहार के आहार के साथ समापन हुआ, समापन के दौरान फायर ब्रिगेड से पानी की वर्षा की गई इस दौरान महिला, पुरूष, बच्चे, युवतियां, सभी ने डीजे की धुन पर डांस भी क़िया। फाग उत्सव समिति ने नगर के समस्त हिन्दू समाज का आभार भी माना।



Share on WhatsApp