कांग्रेस से अपने निष्कासन के बाद महेश पटेल ने दिया बड़ा बयान

जनसेवक के रूप में काम करता रहूंगा, कांग्रेसी कार्यकर्ता हताश निराश ना हो-महेश पटेल

आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।

मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी ने भले ही मुझे पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया होएइसका मुझे कोई मलाल नही ओर नही कोई फर्क पड़ता है।में सदैव जनसेवक के रूप में जनता की रातदिन सेवा करता रहूंगा।काँग्रेस कार्यकर्ता अपने आप को हताश ओर निराश महसूस नही करे।यह बात प्रेस नोट के द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने कही है।आपने बताया कि आलीराजपुर जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूत एजीवित एजाग्रत ओर ऊर्जावान बनाये रखने के लिए उनके द्वारा भरपूर प्रयास किये गए है।वर्षो से पटेल परिवार कांग्रेस का झंडा उठाकर रात दिन चल रहा है।यह बात जनता जर्नादन अच्छे से समझती है।किंतु बाहरी जिलों के जनाधार विहीन नेताओ की आधारविहीन भ्रामक शिकायतों के कारण कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बगैर नोटिस दिए पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया।पार्टी का यह कृत्य  अफसोसजनक जरूर है परन्तु उन्हें कोई फर्क नही पड़ता है।


आपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने आपको असहज,हताश ओर निराश महसूस नही करे।बाहरी रूप से भी कांग्रेस पार्टी का वफादार सिपाही बनकर सच्चे जनसेवक के रूप में  वे उनके दुख दर्द में सदैव काम आते रहेंगे ओर उनकी समस्याओं का निराकरण करते रहेंगे। जिले की हर वर्ग की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता उनके दिलो में रची बसे है।आपने  कहा कि जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता दुख सुख में महेश पटेल पहले भी खड़ा था खड़ा है और भविष्य में भी सदैव साथ खड़ा  रहेगा।आपने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को जिले में भगोरिया पर्व शांति पूर्वक सम्पन्न होने की भी बधाई दी।आपने कहा कि जोबट भगोरिया में जो हुआ वो बाहरी जिला तत्वों की कारस्तानी थी।ऐसे लोगो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होना चाहिए।


Share on WhatsApp