जैन समाज के दीक्षार्थी भाइयों का बहुमान किया गया

जैन श्री संघ ने लक्ष्मणी में किया आयोजन

आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।

शासन रत्न प्रखर वक्ता श्री सुरेश भाई चेन्नई वालों के पुत्रों मुमुक्षु दीक्षित कुमार 15 वर्ष एवं तीर्थेस कुमार 11वर्ष  के साथ मालवा की पंचतीर्थी हेतु प्रवास हुआ।!


   आप मोहनखेड़ तीर्थ, राजगढ़, भोपावर तीर्थ, तालनपुर तीर्थ, से लक्ष्मणि जी होते हुए दोपहर अलीराजपुर नगर पधारे आप मुमुक्षु भाइयों का लक्ष्मणि तीर्थ में ट्रस्ट मंडल की ओर से अध्यक्ष प्रकाशचंद जैन एडवोकेट एवं  ट्रस्ट मंडल द्वारा बहूमान किया गया ,अलीराजपुर नगर में राजेंद्र उपाश्रय में मुमुक्षु भाइयों का श्री संघ की ओर से बहूमान किया गया मुमुक्षु भाइयों ने बचपन से ही जैन धर्म के सूक्ष्म से सूक्ष्म नियमों को अंगीकार करते हुए अपना जीवन व्यापन किया, वर्तमान में 21 अप्रैल को आपकी दीक्षा श्री अंतरिक्ष पार्श्वनाथ तीर्थ में आचार्य श्री हंस कीर्तिसूरी जी एवं आचार्य श्री भव्यकीर्ति सूरी जी के हाथों दीक्षा अंगीकार करेंगे एवं मुनि महर्षि विजय जी के शिष्य बनेंगे  श्री संघ अध्यक्ष मनीष जैन ने मुमुक्षु भाइयों की दीक्षा पर बधाई देते हुए उनके संयम जीवन की मंगल कामना की!


   बहूमान में श्री संघ की ओर से जवाहरलाल जैन, संतोषीलाल जैन ,वीरेंद्र कुमार जैन, सुरेश जैन, प्रफुल्ल जैन, ललित जैन, सुरेंद्र जैन श्रीमती मधु कांता बेन श्रीमती सुनीता  बेन ने किया कार्यक्रम में श्री संघ के अनेक महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल थे कार्यक्रम का संचालन कोकिल जैन ने किया।





Share on WhatsApp