बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट
बड़ी खट्टाली में आज शुक्रवार को मानो उत्सव का माहोल था चारों ओर भक्तों का ताँता लगा हुआ था सुबह 6 बहे मंगला आरती प्रारम्भ हुई 9 बजे शृंगार आरती हुई पश्चात ध्वजा रोहण व राजभोग आरती 12:30 बजे सम्पन्न हुई ध्वजा रोहण के दोरान हर्ष फ़ायर भी किए गए। सुबह मंगला आरती में जबरजसत ग्रामिनो का उत्साह था पश्चयात शृंगार आरती सम्पन्न हुई 70 लोगों का पेदल यात्री का जथथा लिमखेड़ा गुजरात से चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली पहुँचा पूरे ग्राम में नाचते गाते मंदिर पहुँचे 11 बजे जोबट अनुविभाग के एस डी एम श्याम वीर सिंह नरवरिया एवं तहसीलदार आलोक वर्मा डी ओ पी दिलीप बिलवाल पहुँचे एवं मंदिर में भगवान के दर्शन वंदन किए एवं पूरी व्यवस्था का निरीक्षण किया।
राजभोज आरती के दोरान अलीराजपुर क्षेत्र के विधायक मुकेश पटेल जिला कोंग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं जोबट क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं पूर्व सिंचाई राज्य मंत्री श्रीमती सुलोचना रावत बड़ी खट्टाली पहुँच कर तीनो नेताओ ने दर्शन वंदन कर क्षेत्र में सुख समरूधि की कामना की आज डोल ग्यारस पर्व के दोरान गुजरात , महाराष्ट्र , राजस्थान , मध्यप्रदेश से श्रधालु पहुँचे एवं भगवान से अपनी-अपनी मनोकामना पूरी करने हेतु वंदन किया।
जोबट विधानसभा के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर भाजपा नेता मुक़ाम सिंह डावर एवं भाजपा के पूर्व ज़िला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने भी बड़ी खट्टाली पहुँच कर भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन किए अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने राजभोग आरती के दोरान उनके परिवार की ओर से भगवान को पोशाख चड़ाई गई पश्च्यात 4 बजे उथथपान आरती के बाद एक विशाल चल समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रवासी शरीक हुए, जुलूस पूरे ग्राम में घूमते हुए हथनी नदी पर पहुँचा जहाँ आरती हुई। जुलूस में बग्गी घोड़े घोड़ी आदि थे बग्गी में बैठने की बोली भगवान का चित्र लेकर श्री धनराज जी बाबूलाल जी परवाल परिवार ने लिया जबकि घोड़ी पर बैठने की बोली डॉक्टर अर्जुन सिंह जोबट एवं शुभम मेहता द्वारा ली गई बग्गी में परवाल परिवार की बालिकाएं एवं घोड़ी पर कुमारी रिटीवी शुभम मेहता एवं जोबट के डॉक्टर अर्जुन सिंह परिवार बैठे थे जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनोज सिंह के सफल मार्गदर्शन में पुलिस व्यवस्था चौक बंद रही स्थानी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिसोदिया पूरे दिन काफी सक्रिय रूप से व्यवस्था देख रहे थे वही जोबट अनु विभाग के एसडीएम श्यामवीर सिंह नरवरिया के सफल मार्गदर्शन में कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ एसडीओपी दिलीप बिलवाल पूरे दिन काफी सक्रिय होकर पूरी व्यवस्था पर निगाह बनाए हुए थे आज के उत्सव में क्षेत्र से विभिन्न ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में ग्रामीण आए थे |
Share on WhatsApp



