प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वे जन्मदिन पर एस डी एम एवं जनपद अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण

 बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट

बड़ी खट्टाली में नवीन मुक्ति धाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वे जन्मदिन पर व्रुक्षारोपण कार्यक्रम ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित किया गया। जोबट अनुविभाग के एस डी एम श्यामवीर सिंह नरवरिया जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला महताब सिंह डुडवे ने नवीन मुक्ति धाम पर पौधारोपण किया। 

इस अवसर पर जनपद पंचायत जोबट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राठौड़ ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती समाबाई भारत सिंग , मदन लड्डा , रमेश मेहता , पहलाद लड्डा ,ललित राठौड़ पूर्व सरपंच भावसिह , मुकेश राठौड़ , मुक़ामसिंह डावर , ओछब लाल सोमानी, ग्राम पंचायत के सचिव चंदरसिंह जमरा सहित पंचायत के प्रतिनिधि गन उपस्थित थे इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए एस डी एम श्याम वीर सिंह नरवरिया ने व्रुक्षारोपण के महत्व पर सविस्तार प्रकाश डाला एवम वेक्सिन लगाने पर विशेष ज़ोर दिया।

Share on WhatsApp