जोबट विधानसभा उपचुनाव को लेकर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का 15 को जोबट दौरा,
एनआरएलएम कि महिला समुह से चर्चा करेंगे
तैयारियों को लेकर कलेक्टर और एसपी ने लिया हेलीपैड और सभा स्थल का जायजा
जोबट
आगामी जोबट विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में काफी सक्रियता दिखाई दे रही है।हालांकि जोबट उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से अभी कोई संकेत नहीं आये हैं। फिर भी बीजेपी ने चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कमर कस ली है। बीजेपी के एक के बाद एक बड़े नेताओं का क्षेत्र में सतत दौरे हो रहे है।वहीं कांग्रेस का अभी तक किसी भी बड़े नेता ने जोबट विधानसभा क्षेत्र में आमद नहीं दी है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संभावित दौरे को लेकर अलीराजपुर का जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का15 सितंबर बुधवार को जोबट विधानसभा क्षेत्र में दौरा संभावित है। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार शाम को अलीराजपुर के नवागत कलेक्टर मनोज पुष्प ,जिला पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने जोबट क्षेत्र का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के दौरे को लेकर झाबुआ रोड स्थित बने अस्थाई हेलीपैड और कृषि उपज मंडी प्रांगण में सभा स्थल का जायजा लेकर जवाबदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जोबट एसडीएम श्यामवीर सिंह नरवरिया , एसडीओपी दिलीप सिंह बिलवाल, टीआई विक्रम धारवे, तहसीलदार आलोक वर्मा,नायब तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल,आर आई पंकज चौहान मंडी समिति के सचिव सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 
Share on WhatsApp


