जोबट एसडीएम का आदेश नगर में बना चर्चा का विषय
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट।
अनुविभागीय अधिकारी जोबट श्यामवीर सिंह नरवरिया ने शुक्रवार देर शाम को एक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया। उक्त आदेश में बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जैसे टि्वटर, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टिक टॉक इत्यादि पर भ्रामक एवं गलत खबरें व झूठी एवं आपत्तिजनक संदेश वीडियो तस्वीरें ऑडियो क्लिप आदि फैलाई जाती हैं। इस प्रकार की सूचना से जनता के बीच बिना वजह पैनिक की स्थिति पैदा करती हैं। सरकारी मशीनरी के प्रति उत्तेजना को भड़काने का भी प्रयास इसी से होता है साथ ही इसी प्रकार के संदेश कई बार विभिन्न समुदायों की भावनाओं को भड़काने का कार्य भी करते हैं।
ज्ञात रहे कि जोबट में 2 दिन पूर्व दो समुदाय के युवकों के बीच निजी कारणों से लेकर आपस में विवाद की स्थिति हुई और मामला थाने तक पहुंचा था किंतु मोहर्रम और राखी का त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम श्यामवीर सिंह ने जोबट अंचल में शांति सद्भाव बनाए रखने के लिए इस प्रकार का आदेश जारी किया है।
Share on WhatsApp