अंधेरे के कारण गाँव मे हो रही लगातार चोरियां, ग्रामीण जन हो रहे परेशान


स्थानीय प्रशासन व पंचायत का इस ओर कोई ध्यान नही

आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट।

आम्बुआ में दिन प्रतिदिन लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही है जिसकी सबसे बड़ी वजह है गाँव मे स्ट्रीट लाइट का कई महीनों से बंद होना है। दिन प्रतिदिन क्षेत्र में चोरी के वारदाते सामने आ रही है।

कई बार पंचायत सचिव व पंचायत कर्मी को लाइट बंद होने की शिकायत ग्राम वासी कर चुके है लेकिन पंचायत वालो का इस ओर कोई ध्यान नही है।

आम्बुआ पुलिस विभाग में पदस्थ ए एस आई की मोटरसाइकिल चोरी’ 

बीती रात को चोरों ने नगर में पदस्थ  ए एस आई की मोटरसाइकिल पर धावा बोल दिया। सूत्र बताते है की उक्त मोटरसाइकिल रात करीब 10.30 से 11.30 के बीच ही चोरी हो गई !

शांति समिति की बैठक में भी थाना प्रभारी व तहसीलदार के सामने स्ट्रीट लाइट बंद का उठा था मुद्दा’  

पिछले दिनों ग्राम शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी व तहसीलदार ने ली थी जिसमे भी ग्राम आम्बुआ में स्ट्रीट लाइट बंद होने को लेकर नगर के व्यापारियों ने थाना प्रभारी व तहसीलदार से शिकायत कर अतिशीघ्र लाइट लगवाने के आग्रह किया था ।


 ’व्यापारियों ने की कलेक्टर मेडम से विनती’ 


स्थानीय व्यारियो ने समाचार के माध्यम से कलेक्टर मेडम से निवेदन किया की आम्बुआ नगर में लाइट लगवाने हेतु कार्यवाही करे।

Share on WhatsApp